{"_id":"0ef65ade-deef-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ishita-win-miss-ghanchakkar-contest-vidya-balan-tire-a-crown","type":"story","status":"publish","title_hn":"इशिता रंजन बनी 'घनचक्कर', विद्या बालन ने पहनाया ताज ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इशिता रंजन बनी 'घनचक्कर', विद्या बालन ने पहनाया ताज
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Jun 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला डॉट कॉम की ओर से आयोजित की गई 'घनचक्कर की खोज' प्रतियोगिता का ताज गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की इशिता रंजन के सिर सजा।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने इशिता को ताज पहनाकर सम्मानित किया। विद्या से मिलकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इशिता ने कहा कि उनके लिए यह पल सपनों जैसा है।
विज्ञापन
अरावली की वादियों से घिरे गुड़गांव के होटल पुलमैन में आयोजित ताज सेरेमनी में जब इशिता को विद्या ने ताज पहनाया तो वह अपनी खुशी को रोक नहीं पाई और विद्या से लिपट गई।
विज्ञापन
विद्या से मिलना मेरा सपना था!
एमबीए की इस छात्रा ने बड़ी बेबाकी से कहा कि विद्या से मिलना उसका सपना था, लेकिन पूरा होगा, सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि विद्या बालन से मिलने के लिए ही अमर उजाला डॉट कॉम की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उसकी किस्मत ने साथ दिया कि न सिर्फ वे प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के लिए चुनी गई, विजेता भी बनीं।
उन्होंने कहा कि विद्या बालन उसकी पसंदीदा अभिनेत्री हैं। उनकी अदाकारी, उसका बॉडी स्ट्रक्चर, स्टाइल सब कुछ अच्छा लगता है। 'डर्टी पिक्चर' उसकी सबसे पसंदीदा फिल्म है।
इशिता को डांसिंग के साथ घूमने का शौक है। देश के लगभग सभी पर्यटक स्थलों का वह भ्रमण कर चुकी है। एमबीए के बाद वह अपना खुद का बिजनेस करना चाहती है। हालांकि उसके परिवार में कोई भी बिजनेसमैन नहीं है।
काश! इमरान से मुलाकात हो जाती...
इशिता विद्या बालन से मिलकर अपनी खुशी चाहकर भी नहीं छुपा रही है। उनको इसका भी मलाल है कि वह इमरान हाशमी से चंद पलों के लिए भी नहीं मिल पाई। उसकी यह हसरत उसके दिल में रह गई। लेकिन उनको संतोष है कि उन्होंने इमरान हाशमी को इतने करीब से देखा।
इशिता ने कहा कि विद्या की इमरान के जोड़ी अच्छी लगती है। 'घनचक्कर' भी अच्छी ही होगी। उन्होंने फिल्म के सफल होने की भी दुआ की।