किस गाने को सुनकर तड़प उठते थे सलमान खान? कंपोजर इस्माइल ने सुनाया किस्सा; बोले- ‘उन्हें चीखते चिल्लाते देखा…’
Song Made Salman Khan Emotional: सलमान खान को पर्दे पर अक्सर फैंस ने रोते हुए देखा होगा। लेकिन एक गाना उन्हें असल जिंदगी में भी रोने पर मजबूर कर देता था, वह उस गाने को सुनकर तड़प उठते थे। हाल ही में उसी गाने का जिक्र कंपोजर इस्माइल दरबार ने किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहब्बत और दर्द की अनोखी दास्तां बयां करने वाले एक बॉलीवुड गाने को सुनकर सलमान खान भावुक हो जाते थे। गाना सुनकर उनकी आंखें भर आती थीं, वह तड़प उठते थे। यह किस्सा हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने सुनाया है। जानिए, आखिर कौन सी फिल्म का था, वो गाना? जिसने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को रोला दिया।
सलमान खान को बेचैन देखा था
फिल्मीज्ञान को दिए गए इंटरव्यू में इस्माइल दरबार कहते हैं, ‘फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का गाना ‘तड़प तड़प के…’ जब सलमान खान के सामने बजता था, तो उनकी आंखों में नमी आ जाती थी। वह कहते थे कि मैं जब यह गाना सुनता हूं तो मुझे बहुत तकलीफ हाेती है। मेरे सामने यह गाना मत बजाया करो।’
इस्माइल दरबार आगे कहते हैं, ‘मैं उस वक्त सलमान खान को बेचैन देखा था। मैंने उस वक्त सलमान को चीखते-चिल्लाते उस वक्त देखा है। उनकी आंखें पल भर में भर जाती थीं, तब मैंने कहा था कि ये आदमी तो कमाल है।’
आगे चलकर ‘तड़प तड़प के’ बना हार्टब्रेक सॉन्ग
फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का गाना 'तड़प-तड़प के' फैंस के बीच भी सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ। यह लोगों को पसंदीदा हार्टब्रेक सॉन्ग बन गया था। फिल्म में सलमान खान ने समीर का रोल किया था, वहीं ऐश्वर्या राय ने नंदिनी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अजय देवगन ने भी वनराज नाम का राेल किया था। फिल्म एक लव स्टोरी थी।