सब्सक्राइब करें

सिक्किम बॉर्डर यात्रा के बाद भूमि पेडनेकर ने सशस्त्र बलों के प्रति जताया आभार, लिखी यह खास बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 12 Jun 2026 04:45 PM IST
सार

Bhumi Pednekar Visit Sikkim Border: भूमि पेडनेकर ने हाल ही में सिक्किम सीमा का दौरा किया। भूमि ने भारत के सशस्त्र बलों को लेकर कही यह खास बात।
 

विज्ञापन
Bhumi Pednekar Feels Deeply Indebted To Armed Forces After Sikkim Border Visit
भूमि पेडनेकर - फोटो : X

सिक्किम सीमा के दौरे के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति अपना गहरा आभार जताया है। इस दौरान भूमि ने सीमा का दौरा किया और साथ ही सैनिकों से बातचीत भी की।

Bhumi Pednekar Feels Deeply Indebted To Armed Forces After Sikkim Border Visit
भूमि पेडनेकर - फोटो : X

सीमा का दौरा और सैनिकों से बातचीत
भूमि पेडनेकर सिक्किम की तीन दिवसीय यात्रा पर गई थीं। इस दौरान उन्होंने भारत की सीमा का दौरा किया और वहां तैनात सैनिकों से मुलाकात की। भूमि ने बताया कि वह खुद को हमेशा से एक सच्ची देशभक्त मानती हैं। सीमा पर जाकर उन्हें अहसास हुआ कि हमारे सैनिक देश के लिए कितना बड़ा बलिदान देते हैं। सैनिकों से बात करके वह खुद को उनका कर्जदार महसूस कर रही हैं।

Bhumi Pednekar Feels Deeply Indebted To Armed Forces After Sikkim Border Visit
भूमि पेडनेकर - फोटो : X

सेना के योगदान पर भूमि की राय
भूमि ने बताया कि सीमा पर बेहद ठंड थी, लेकिन वहां का नजारा बहुत खूबसूरत था। भूमि ने उस क्षेत्र के इतिहास को भी समझा और कहा कि देश की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों पर उन्हें बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के लिए हम आम नागरिक उतना योगदान नहीं दे पाते, जितना हमें देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar Feels Deeply Indebted To Armed Forces After Sikkim Border Visit
भूमि पेडनेकर - फोटो : X

भूमि पेडनेकर के करियर की शुरुआत
भूमि ने साल 2015 में फिल्म 'दम लगाके हईशा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसमें उनके काम की जमकर तारीफ हुई। इसके बाद उन्होंने 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'शुभ मंगल सावधान', 'बाला', 'पति पत्नी और वो', 'सांड की आंख', 'बधाई दो' और 'भक्षक' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज दलदल में काम किया है। 

विज्ञापन
Bhumi Pednekar Feels Deeply Indebted To Armed Forces After Sikkim Border Visit
भूमि पेडनेकर - फोटो : X

कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में कर चुकी हैं काम
अभिनय में आने से पहले भूमि ने यश राज फिल्म्स में लगभग छह साल तक सहायक कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया था। भूमि को आखिरी बार क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'दलदल' में देखा गया था, जो 30 जनवरी, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज में भूमि ने मुंबई क्राइम ब्रांच की डीसीपी रीता फरेरा का मुख्य किरदार निभाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed