फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaane Jaan Actor Jaideep Ahlawat shares unheard anecdote Says Alia Bhatt threatened to block my number

Jaideep Ahlawat: आलिया भट्ट ने क्यों जयदीप अहलावत को दी थी धमकी, वर्षों बाद अभिनेता ने किया खुलासा

Thu, 12 Oct 2023 06:38 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 12 Oct 2023 06:38 PM IST
सार

जयदीप अहलावत ने फिल्म 'राजी' को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। अभिनेता ने बताया कि पहली बार अपने काम की वजह से उन्हें घबराहट महसूस होने लगी थी। 

विज्ञापन
Jaane Jaan Actor Jaideep Ahlawat shares unheard anecdote Says Alia Bhatt threatened to block my number
आलिया भट्ट, जयदीप अहलावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता जयदीप अहलावत इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जाने जां' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में जयदीप अहलावत के साथ करीना कपूर खान और विजय वर्मा नजर आए हैं। 'जाने जां' को 21 सितंबर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। हाल ही में जयदीप अहलावत ने बताया कि वह खुद को स्क्रीन पर नहीं देख पाते हैं, क्योंकि कई बार वह अपनी परफॉर्मेंस से मायूस हो जाते हैं। हालांकि, उन्होंने अपने हिट प्राइम वीडियो सीरीज 'पाताल लोक' और 'राजी' को देखने के लिए समय निकाला था। उन्होंने बताया कि फिल्म 'राजी' को देखने के लिए उन्हें आलिया भट्ट और मेघना गुलजार ने धमकी दी थी। 
विज्ञापन


हल्दी लुक में दुल्हिनया माहिरा ने रचाई मेहंदी
विज्ञापन


'राजी' के दौरान आते थे बुरे सपने
जयदीप अहलावत ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान फिल्म 'राजी' को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। अभिनेता ने बताया कि पहली बार अपने काम की वजह से उन्हें घबराहट महसूस होने लगी थी। अहलावत ने कहा, 'काम का असर पड़ना आम बात है। मेरे साथ ऐसा हुआ कि जब मैं फिल्म 'राजी' कर रहा था पहली बार मुझे काम की वजह से बुरे सपने आने लगे थे। मुझे कभी बुरे सपने नहीं आते थे, लेकिन क्योंकि मैं उस समय जासूसी दुनिया में इस कदर फंस गया था, क्योंकि मैंने इस विषय पर काफी कुछ पढ़ा था तो मैं डर गया था। अपने जीवन में पहली बार मैं रात को चौंककर उठने लगा था। मैं देखता था लोग बंदूकों और बमों से डरकर भाग रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'देसी बाला' बन तमन्ना ने बढ़ाई फैंस की धड़कन

आलिया ने दी ब्लॉक करने की धमकी
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने 'राजी' इसलिए देखी क्योंकि मेघना और आलिया ने मुझे धमकी दी थी कि वो मेरा नंबर ब्लॉक कर देंगी। मैंने चौथी स्क्रीनिंग देखी थी। अभिनेता ने कहा कि फिल्म का फाइनल शेड्यूल पटियाला में शूट हो रहा था। उनके पास ज्यादा समय नहीं था और उन्हें कुछ क्लोज शॉट्स देने थे। मेघना गुलजार ने उनके शॉट्स नहीं देख सकी थीं। उन्हें बोला गया था तीन अलग-अलग टेक देने हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके ऊपर एक अलग लेवल का प्रेशर था।

तेजस्वी ने रोमांटिक अंदाज में मनाया करण का बर्थडे

फिल्म ने की थी इतनी कमाई
बता दें कि फिल्म 'राजी' 11 मई 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म उस वर्ष की सबसे शानदार फिल्मों में से एक रही। करीब 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'राजी' ने वर्ल्डवाइड में 195.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आलिया भट्ट के साथ फिल्म में विक्की कौशल नजर आए थे। जयदीप अहलावत के किरदार की भी फिल्म में जमकर तारीफ हुई थी।

Karan Patel: किंग खान के मुरीद हुए करण पटेल, शाहरुख संग काम करने के सपने को लेकर ली थी इंडस्ट्री में एंट्री
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed