{"_id":"65006ffe73c99d05fa0a89f6","slug":"jaane-jaan-actress-kareena-kapoor-khan-will-leave-acting-reveals-retirement-from-bollywood-read-details-here-2023-09-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: जल्द बॉलीवुड को 'बेबो' कहेंगी अलविदा! एक्ट्रेस के इस खुलासे ने मचाई हलचल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kareena Kapoor: जल्द बॉलीवुड को 'बेबो' कहेंगी अलविदा! एक्ट्रेस के इस खुलासे ने मचाई हलचल
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्द ही सुजॉय घोष की फिल्म 'जाने जान' से अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी। करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय कर चुकी हैं। उन्होंने इस दौरान कई तरह के किरदारों को बहुत खूबसूरती से दर्शकों के सामने पेश किया है। करीना का अपना ही एक अलग अंदाज है, जिसकी वजह से वह दुनियाभर में पसंद की जाती हैं। इसी बीच अब करीना ने अपनी रिटायरमेंट पर भी बात की है।
2 of 5
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
कपूर खानदान की बेटी करीना ने इंडस्ट्री में जो कुछ किया है वो अपने दम पर किया है। अब वो 'जाने जान' में नजर आनेवाली हैं और बताया कि एक्टिंग को लेकर किस तरह पैशन वह रखती हैं। करीना ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 19 साल में अपने डेब्यू के मुकाबले बतौर परफॉर्मर और पर्सन वह अब काफी बेहतर हुई होंगी, लेकिन उनमें कुछ ऐसा अब भी इन्टैक्ट है और वो है एक्टिंग का जोश और उत्साह।
3 of 5
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके रिटायरमेंट के लिए एक कंडीशन है। उन्होंने कहा कि वह एक्टिंग के लिए बहुत उत्साहित रहती हैं और इसी उत्सुकता के कारण वह इंडस्ट्री में टिकी भी हुई हैं। करीना का कहना है कि अगर उनमें यह एक्साइटमेंट नहीं रहेगी तो वो एक्टिंग छोड़ देंगी। एक्ट्रेस का कहना है कि 43 की उम्र में भी कैमरे को फेस करने की उनमें उत्सुकता रहती है। हालांकि, करीना यह भी मानती हैं कि एक दिन आएगा जब उन्हें ये एक्साइटमेंट महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने ये भी कहा कि वो जो भी करती हैं उसे लेकर बेहद पैशनेट होती हैं। वो जो खाती हैं उसे लेकर पैशनेट होती हैं। वो तभ भी उतनी ही पैशनेट होती हैं जब वह दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाती हैं या फिर ट्रैवल करती हैं। इसलिए जब ऐसा दिन आएगा कि उन्हें ये महसूस होगा कि वो इस एहसास को खो रही हैं तो समझ लीजिए को वो रिटायरमेंट का वक्त होगा।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बताते चलें कि करीना की अपकमिंग ओटीटी फिल्म 'जाने जान'का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। इस फिल्म में विजय वर्मा और जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं और ये 21 सितम्बर से ओटीटी पर रिलीज होनेवाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।