'धड़कन', 'बाजीगर', 'अपने' जैसी एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करने वाली शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुखी' के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म से वह एक बार फिर बॉलीवुड में अपने कमबैक का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में अभिनेत्री इन दिनों अपनी फिल्म का प्रचार-प्रसार कर रही हैं और इसके चलते इंटरव्यू भी दे रही हैं। जहां फैंस शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री के रूप में देखते हैं, वहीं आपको जानकर ताज्जुब होगी कि वह खुद को एक एक्ट्रेस नहीं मानती हैं। क्यों..? चलिए जानते शिल्पा शेट्टी ने क्या कहा..
Shilpa Shetty: अपने सुपरहिट गानों की वजह से इंडस्ट्री में जीवित हैं शिल्पा, कभी नहीं मिला अभिनेत्री का टैग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्री में अपनी दूसरी इनिंग शुरू करने की तैयारी कर रहीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक चौंकाने वाला बयान दिया है। 'सुखी' में एक गृहणी के रूप में जिंदगी जीती नजर आने वाली शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने अभिनेत्री की तरह फिल्मों में काम करने के लिए पर्याप्त मौके नहीं मिलने के बारे में बात की। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने गानों को मिली लोकप्रियता के कारण दर्शकों के दिलों में इतने लंबे समय तक जीवित रही हैं।
एक इंटरव्यू में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें एक ग्लैमरस अभिनेत्री के रूप में टाइपकास्ट किया गया था। वह बोलीं, 'मुझे कभी भी एक अभिनेत्री का टैग नहीं मिला। मुझे हमेशा एक ग्लैमरस अभिनेत्री के रूप में चित्रित किया गया या टाइपकास्ट किया गया, जो कि आज के जमाने में एक महान बात है। मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैं यह कर सकती हूं, लेकिन क्या आप ग्लैमरस बन सकती हैं? मैं गर्व से कह सकती हूं कि मुझे जो भी ऑफर किया गया, मैंने उसमें से चुन लिया और मैं बच गई।'
Fukrey 3: दिल्ली के कॉलेज में शिखर सम्मेलन रखेगा 'फुकरे 3' गैंग, भोली पंजाबन-चूचा की मौजूदगी में होगी मस्ती
शिल्पा ने आगे कहा, 'मेरा इतना लंबा करियर उतार-चढ़ाव के साथ गुजरा है कि मुझे आश्चर्य होता था कि मुझे यह भूमिका क्यों नहीं मिली या मुझे कभी बड़े बैनर वाली फिल्म की पेशकश क्यों नहीं की गई? मैंने जो कुछ भी हासिल किया है वह बड़े अभिनेताओं के साथ छोटी फिल्मों में काम करके किया है। मैंने छोटे-छोटे किरदार निभाए और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरी फिल्में चलीं या नहीं, मेरे सभी गाने हिट रहे। मैं अपने गानों की वजह से जीवित हूं।'
Sunny Deol: पिता धर्मेंद्र का इलाज कराने अमेरिका पहुंचे हैं सनी देओल? अभिनेता ने बयान जारी कर बताई सच्चाई
वह यहीं नहीं रुकी आगे बोलीं, '90 के दशक की कई फिल्में हैं जिनमें मैंने काम किया और निर्माता कहते थे ओह, हमें घाटा हुआ। इसलिए, मुझे बाकी फीस भी नहीं मिली। वह समय बहुत अलग था।' वर्कफ्रंट की बात करों तो, शिल्पा शेट्टी अगली बार फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'सुखी' में दिखाई देंगी, जो इस महीने के अंत में रिलीज होने वाली है।
Karan Johar: हॉलीवुड में प्रियंका के सफल करियर की करण ने की तारीफ, निर्देशक को 'देसी गर्ल' पर होता है गर्व