Sunny Deol: पिता धर्मेंद्र का इलाज कराने अमेरिका पहुंचे हैं सनी देओल? अभिनेता ने बयान जारी कर बताई सच्चाई
सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत की रिपोर्ट पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अमेरिका जाने की बड़ी वजह का भी खुलासा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, मंगलवार, 12 सितंबर की सुबह को सनी देओल ने धर्मेंद्र की खराब तबीयत की इन रिपोर्टों को खारिज कर दिया। अभिनेता के प्रवक्ता ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि वह और धर्मेंद्र छुट्टियों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं, न कि किसी चिकित्सा उपचार के लिए। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि वह पिता संग 16 सितंबर को मुंबई वापस लौट आएंगे। इस तरह यह साफ होता है कि धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक हैं, और वह जन्मदिन के सेलिब्रेशन के लिए बेटे संग अमेरिका पहुंचे हैं।
दरअसल, बीते दिनों कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को इलाज के लिए अमेरिका ले गए हैं। इसके लिए अभिनेता ने काम से ब्रेक लेकर अपने पिता की सेहत पर ध्यान देने का फैसला किया है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई थी कि धर्मेंद्र और सनी तकरीबन 20 दिनों तक अमेरिका में रहेंगे। हालांकि, सनी की ओर से जारी किए गए बयान से साफ हो गया है कि ऐसी रिपोर्ट्स महज अफवाह थीं।
Nana Patekar: नाना पाटेकर ने गदर 2-जवान पर साधा निशाना? द वैक्सीन वॉर के ट्रेलर लॉन्च पर अभिनेता ने कही यह बात
धर्मेंद्र की बात करें तो 87 की उम्र में भी वह पर्दे पर खासा एक्टिव हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इस मूवी ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। साथ ही भारत में 150.75 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही। धर्मेंद्र को कई रियलिटी शोज में भी अपनी उपस्थिति से चार चांद लगाते देखा जाता है। साथ ही वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से लोगों का मनोरंजन करते नजर आते हैं। दूसरी ओर, सनी देओल अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं।
Karan Johar: हॉलीवुड में प्रियंका के सफल करियर की करण ने की तारीफ, निर्देशक को 'देसी गर्ल' पर होता है गर्व
धर्मेंद्र और सनी देओल के बाद, राजवीर देओल रोमांटिक ड्रामा 'दोनों' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। राजवीर सनी के छोटे बेटे हैं। उनके बड़े बेटे करण देओल ने 2019 में रोमांटिक ड्रामा 'पल पल दिल के पास' से डेब्यू किया, जिसका निर्देशन खुद सनी ने किया था। 5 अक्टूबर को रिलीज होने वाली 'दोनों' की टक्कर अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज - द ग्रेट भारत रेस्क्यू' से होगी, जो 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
Hanji Song Out: थैंक यू फॉर कमिंग का पहला गाना 'हांजी' रिलीज, पार्टी नंबर पर भूमि-शहनाज ने मचाई धूम