फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nana Patekar: नाना पाटेकर ने गदर 2-जवान पर साधा निशाना? द वैक्सीन वॉर के ट्रेलर लॉन्च पर अभिनेता ने कही यह बात

Tue, 12 Sep 2023 06:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 12 Sep 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Nana Patekar talks about recent Films on The Vaccine war trailer Launch Details Inside
जवान, गदर 2, नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल अभिनीत 'गदर 2' और शाहरुख खान अभिनीत 'जवान' जैसी लार्जर-दैन-लाइफ फिल्मों को दर्शकों से बहुत प्यार और सराहना मिल रही है। हालांकि, अभी भी इंडस्ट्री के लोगों का एक वर्ग ऐसा है जो इस चलन से ज्यादा प्रभावित नहीं दिख रहा। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के ट्रेलर लॉन्च पर नाना पाटेकर ने बताया कि अब अलग-अलग तरह की फिल्मों के बीच कोई रेखा नहीं रह गई है।


The Great Indian Family Trailer: बलरामपुर के राजा बन छाए 'भजन कुमार', इस दिन रिलीज होगी विक्की कौशल की फिल्म

Nana Patekar talks about recent Films on The Vaccine war trailer Launch Details Inside
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
उनके मुताबिक ओटीटी के आने से हर तरह की फिल्मों को एक प्लेटफॉर्म मिल गया है। मशहूर अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने एक ऐसी फिल्म देखी जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह फिल्म देखने के लिए बैठे रहना बर्दाश्त नहीं कर सके। उनके मुताबिक, एक खास तरह की फिल्में बन रही हैं और दर्शकों को उन्हें देखने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 

 

Nana Patekar talks about recent Films on The Vaccine war trailer Launch Details Inside
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने एक उदाहरण दिया कि कैसे वह अपने बेटे को अभिनेता बनाएंगे और उसे दर्शकों पर थोप देंगे, भले ही वह अपने काम में अच्छा नहीं है। एक्टर के मुताबिक, पांंच-10 फिल्मों के बाद लोगों को उनकी गलतियां कम नजर आने लगेंगी और वे उन्हें स्वीकार करना सीख जाएंगे। इन दिनों फिल्मों के साथ बिल्कुल यही हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nana Patekar talks about recent Films on The Vaccine war trailer Launch Details Inside
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

नाना ने यह भी कहा कि जब 'द वैक्सीन वॉर' जैसी फिल्म आती है, तब दर्शकों को एहसास होता है कि जो फिल्में वे देख रहे हैं उनमें और इस फिल्म में अंतर है। एक अच्छी और बुरी फिल्म के बीच का अंतर। हालांकि, नाना ने अपने बयान में किसी फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा  'गदर 2' या 'जवान' की तरफ हो सकता है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही हैं। 

विज्ञापन
Nana Patekar talks about recent Films on The Vaccine war trailer Launch Details Inside
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इससे पहले, नसीरुद्दीन शाह ने भी सनी देओल अभिनीत फिल्म की आलोचना की थी। नसीरुद्दीन ने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बड़े पैमाने पर लोकप्रिय हो रही हैं और सुधीर मिश्रा, अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता द्वारा बनाई गई फिल्में जो अपने समय की सच्चाई को चित्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, उन पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। 'द वैक्सीन वॉर' की बात करें तो इसमें अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Raazi: हरिंदर सिक्का ने 'राजी' के मेकर्स पर लगाया कहानी को वामपंथी मोड़ देने का आरोप, परेश रावल बोले- शेम-शेम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed