फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: हॉलीवुड में प्रियंका के सफल करियर की करण ने की तारीफ, निर्देशक को 'देसी गर्ल' पर होता है गर्व

Tue, 12 Sep 2023 06:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 12 Sep 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar talks about Priyanka Chopra successful Hollywood career after Desi girl Shocking Claims Bollywood
प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर - फोटो : social media

करण जौहर का नाम बॉलीवुड के शानदार निर्देशकों में गिना जाता है। जहां एक तरफ करण जौहर की इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने के लिए तारीफ की जाती है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें 'मूवी माफिया' भी कहा जाता है। समय-समय पर उन पर नेपोटिज्म से लेकर लोगों का करियर बर्बाद करने तक का आरोप लगता रहता है। बहुत से सितारे अपने-अपने विचार रखते हैं और कुछ ऐसा ही प्रियंका चोपड़ा ने भी किया था। हालांकि, देसी गर्ल ने करण का नाम नहीं लिया था फिर भी लोगों ने निर्देशक पर निशाना साधा था। अब इस घटना के कुछ महीनों बाद करण जौहर ने हॉलीवुड में प्रियंका के शानदार करियर पर अपने विचार साझा किए हैं। चलिए जानते हैं क्या बोले करण जौहर..

Karan Johar talks about Priyanka Chopra successful Hollywood career after Desi girl Shocking Claims Bollywood
करण जौहर, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अब सिर्फ बॉलीवुड अभिनेत्री के तौर पर ही नहीं बल्कि ग्लोबल आइकॉन के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में लगातार एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट्स में काम कर अपना करियर सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रही हैं। कुछ साल पहले, अभिनेत्री ने बॉलीवुड छोड़ दिया था और अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए हॉलीवुड का रुख किया था। जहां फैंस अक्सर प्रियंका की तारीफों के पुल बांधते नजर आते हैं, वहीं हाल ही में करण जौहर ने भी अभिनेत्री के सफल करियर की जमकर तारीफ की।
Anushka Shetty: मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी की रिलीज के बाद अनुष्का ने की खास घोषणा, सोशल मीडिया पर किया साझा

Karan Johar talks about Priyanka Chopra successful Hollywood career after Desi girl Shocking Claims Bollywood
प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड यात्रा में सफल हुई हैं। बॉलीवुड फिल्म निर्माता से जब इस इंटरव्यू में प्रियंका के बॉलीवुड से हॉलीवुड में जाने के बारे में पूछा गया तो इस पर करण जौहर ने बड़े ही गर्व के साथ जवाब दिया। निर्देशक बोले, 'प्रियंका चोपड़ा को ताकत से आगे बढ़ते हुए देखना और सही में उस तरह की सफलता हासिल करना जो उसने अपनी शर्तों पर हासिल की है...  वह हमेशा अद्भुत रहा है। वह जिस भी मंच पर रही हैं, वह हर चीज जिसके लिए वह खड़ी हुई हैं और उसका प्रतिनिधित्व करती है.. वह शानदार है।'
Fukrey 3: दिल्ली के कॉलेज में शिखर सम्मेलन रखेगा 'फुकरे 3' गैंग, भोली पंजाबन-चूचा की मौजूदगी में होगी मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar talks about Priyanka Chopra successful Hollywood career after Desi girl Shocking Claims Bollywood
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

इस साल की शुरुआत में, प्रियंका चोपड़ा एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड को छोड़ने और उसके पीछे की वजह का खुलासा किया था। ऐसा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई काले राजों पर से पर्दा उठाया था और बताया था कैसे उनके साथ भेदभाव हुआ था। अभिनेत्री ने कहा था, 'मुझे बॉलीवुड में एक कोने में धकेला जा रहा था। मेरे सामने ऐसे लोग थे जो मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे। मैं उस खेल को खेलने में अच्छा नहीं हूं इसलिए मैं राजनीति से थक गई थी और मैंने कहा कि मुझे ब्रेक की जरूरत है।' अभिनेत्री के इस पॉडकास्ट ने सभी को चौंका दिया था।
Jawan: जवान देखने के बाद गुस्साए फैंस ने सिनेमाघर मालिक से पैसे मांगे वापस, पूरा मामला जानकर चकरा जाएगा दिमाग

विज्ञापन
Karan Johar talks about Priyanka Chopra successful Hollywood career after Desi girl Shocking Claims Bollywood
करण जौहर-रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

करण के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो, फिल्म निर्माता ने हाल ही में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन किया था। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे। उनके साथ ही इसमें जया बच्चन, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, चूर्णी गांगुली, टोटा रॉय चौधरी, अंजलि आनंद जैसे कलाकार भी शामिल थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed