फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन सितारों ने बदला अपना धर्म, कोई प्यार की खातिर झुका तो किसी ने माता-पिता के लिए लिया फैसला

Tue, 12 Sep 2023 05:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 12 Sep 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Stars Change Their Religion AR Rahman Dharmendra Rakhi Sawant Mahesh Bhatt
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड हो या साउथ इंडस्ट्री यहां के हर कलाकार अपनी फिल्मों और शोज के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में इन कलाकारों के निजी जिंदगी के खुलासे ऑडियंस के बीच काफी जोरों शोरों से प्रसारित हो जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपना धर्म परिवर्तन किया है।

These Bollywood Stars Change Their Religion AR Rahman Dharmendra Rakhi Sawant Mahesh Bhatt
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
एआर रहमान

हिंदी सिनेमा के दिग्गज सिंगर ए आर रहमान अपने गानों से फैंस का दिल जीतते आए हैं, लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता है कि ए आर रहमान ने अपना धर्म परिवर्तन किया है। गायक पहले हिंदू धर्म मानते थे। सिंगर का नाम पहले दिलीप कुमार था, लेकिन धर्म परिवर्तन करने के बाद उन्होंने अपना नाम अल्लाह राक्खा रहमान कर लिया था।

दुखद: नहीं रहे बॉलीवुड के वरिष्ठ निर्माता मुकेश उदेशी, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

These Bollywood Stars Change Their Religion AR Rahman Dharmendra Rakhi Sawant Mahesh Bhatt
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी इस लिस्ट में शुमार हैं। बता दें कि धर्मेंद्र ने अपनी लेडी लव हेमा मालिनी से शादी करने के लिए अपना धर्म बदला था। धर्मेंद्र ने इस्लाम अपनाकर हेमा से शादी की थी। इस्लाम अपनाने के बाद धर्मेंद्र दिलावर खान बन गए थे।

The Great Indian Family Trailer: बलरामपुर के राजा बन छाए 'भजन कुमार', इस दिन रिलीज होगी विक्की कौशल की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Stars Change Their Religion AR Rahman Dharmendra Rakhi Sawant Mahesh Bhatt
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक महेश भट्ट हिंदी सिनेमा का जाना माना नाम हैं। हालांकि, महेश भट्ट अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महेश भट्ट ने सोनी राजदान से शादी करने के लिए अपना धर्म बदला था।

Raazi: हरिंदर सिक्का ने 'राजी' के मेकर्स पर लगाया कहानी को वामपंथी मोड़ देने का आरोप, परेश रावल बोले- शेम-शेम

विज्ञापन
These Bollywood Stars Change Their Religion AR Rahman Dharmendra Rakhi Sawant Mahesh Bhatt
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री राखी सावंत आए दिन मीडिया में सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। बता दें कि राखी ने भी अपने पति आदिल दुर्रानी से शादी करने के लिए अपना धर्म बदला था। राखी ने इस्लाम धर्म अपना लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed