पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaaved Jaaferi recalls rumours of being Sanjay Dutt dance double in Tamma Tamma alongside Madhuri Dixit

जावेद जाफरी ने बताया 'तम्मा तम्मा' गाने से जुड़ा एक मजेदार किस्सा, बोले- 'संजू नहीं बल्कि मैं...'

Tue, 30 Jun 2026 04:46 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 30 Jun 2026 04:46 PM IST
सार

Jaaved Jaaferi On Tamma Tamma Song: जावेद जाफरी ने हाल ही में फिल्म 'थानेदार' के गाने 'तम्मा तम्मा लोगे' को लेकर एक पुराना और दिलचस्प किस्सा साझा किया। इस गाने को संजय दत्त और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है। 

विज्ञापन
Jaaved Jaaferi recalls rumours of being Sanjay Dutt dance double in Tamma Tamma alongside Madhuri Dixit
जावेद जाफरी- फिल्म थानेदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर डांसर और अभिनेता जावेद जाफरी ने उस समय को याद किया, जब लोगों को लगता था कि सुपरहिट गाने 'तम्मा तम्मा' में संजय दत्त का आइकॉनिक डांस पार्ट और स्टेप असल में जावेद जाफरी ने किया था। जानें क्या है सच्चाई?

विज्ञापन

आखिर किसने किया था 'तम्मा-तम्मा' पर डांस?
आईएएनएस के अनुसार, डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में जावेद जाफरी और उर्मिला मातोंडकर मेहमान बनकर पहुंचे थे। शो के दौरान जावेद ने बताया, 'एक समय ऐसी अफवाह उड़ी थी कि 'तम्मा तम्मा' गाने में संजय दत्त के मुश्किल डांस स्टेप्स मैंने उनके बॉडी डबल बनकर किए थे। सच तो यह है कि संजू बाबा ने उस डांस के लिए बहुत कड़ी मेहनत की थी, लेकिन लोगों को लगा कि वह संजू नहीं बल्कि मैं हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उर्मिला मातोंडकर ने बताई अफवाह की वजह
शो में मौजूद अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने इस अफवाह की वजह समझाते हुए कहा कि जावेद जाफरी का डांस करने का स्टाइल बेहद अनोखा है। जब जावेद ने अपने करियर की शुरुआत में 'बोल बेबी बोल रॉक एन रोल' गाने पर डांस किया था, तो सब हैरान रह गए थे। भारत में वैसा डांस पहले किसी ने नहीं देखा था।

उर्मिला ने यह भी कहा कि जावेद का स्टाइल इतना अलग है कि शायद उन्होंने अपने कई गानों का आधा डांस खुद ही कोरियोग्राफ किया होगा।

विज्ञापन

'तम्मा तम्मा' गाने के बारे में
'तम्मा तम्मा' गाना सुपरहिट फिल्म 'थानेदार' का है। इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने मख्य भूमिका निभाई है। 'तम्मा-तम्मा लोगे' गाने के हुक स्टेप्स अपनी मुश्किल कोरियोग्राफी की वजह से आज भी बहुत लोकप्रिय है। फिल्म 'थानेदार' 10 दिसंबर 1990 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 


यह भी पढ़ें: करीना कपूर ने अपनी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' की मनाई 26वीं सालगिरह, अभिषेक बच्चन के साथ साझा की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed