‘खलनायक रिटर्न्स’ में होगी जैकी श्रॉफ की वापसी? अब अभिनेता ने खुद बता दी सच्चाई; सीक्वल पर कही ये बात
Jackie Shroff: पिछले महीने ‘खलनायक रिटर्न्स’ की पहली झलक सामने आने के बाद से ही फिल्म लगातार चर्चाओं में बनी है। अब जैकी श्रॉफ ने फिल्म में अपनी वापसी को लेकर अपडेट दी है। जानिए क्या ‘खलनायक रिटर्न्स’ में लौटेंगे जैकी श्रॉफ या नहीं…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता जैकी श्रॉफ इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच एक्टर ने संजय दत्त की ‘खलनायक’ के 30 साल बाद बन रहे सीक्वल ‘खलनायक रिटर्न्स’ में अपनी वापसी को लेकर बड़ी अपडेट दी है। जैकी ने कंफर्म किया है कि वो संजय दत्त की इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में वापसी करेंगे।
कमिश्नर तो होगा ही ना
इंडिया टुडे के साथ बातचीत में जैकी श्रॉफ ने बताया कि उन्होंने फिल्म मेकर्स से बात कर ली है और स्पष्ट कर दिया है कि वह इस फ्रेंचाइज में वापसी करेंगे। फिल्म में संजय दत्त के साथ काम करने पर उत्साह जताते हुए जैकी ने कहा कि शानदार! मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। मैं बेशक ही फिल्म का हिस्सा हूं।
कमिश्नर तो होना ही चाहिए है ना? कमिश्नर तो होगा ना? बातचीत के दौरान संजय दत्त के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें अपने दोस्तों के साथ फिर से काम करने की खुशी है। दोस्तों के साथ रहना अच्छा लगता है। मेरी जान है संजू बाबा। मैंने निर्माता सुभाष घई और संजू बाबा से अपने किरदार को लेकर बात कर ली है।
जारी हो चुका है फर्स्ट लुक और पोस्टर
इस साल की शुरुआत में संजय दत्त द्वारा घोषणा किए जाने के बाद से ही सीक्वल चर्चा में है। पिछले महीने मेकर्स ने एक इवेंट में ‘खलनायक रिटर्न्स’ का पोस्टर और फर्स्ट लुक जारी किया था। इसमें संजय दत्त बड़े बालों वाले लुक में नजर आ रहे हैं। संजय दत्त के इस लुक ने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरी और फिल्म को लेकर लोगों के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है। इस इवेंट के दौरान ही संजय दत्त ने बताया था कि 1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में जेल में रहने के दौरान से ही यह विचार उनके मन में था।
सुभाष घई द्वारा निर्देशित साल 1993 में आई ‘खलनायक’ में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। संजय दत्त ने बल्लू, जैकी ने ऑफिसर राम और माधुरी ने अंडरकवर ऑफिसर गंगा का किरदार निभाया था।
यह फिल्म अपने समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई और आज भी संजय दत्त द्वारा निभाए गए बल्लू बलराम के किरदार के लिए याद की जाती है। खलनायक रिटर्न्स की कहानी अब आकार ले चुकी है, लेकिन इसकी कहानी और निर्देशक के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।