फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jackie Shroff kisses Madhuri Dixit Hand at sets of Kapil Sharma show The Great Indian Kapil Show Video Viral

कपिल के शो पर मिले जैकी श्रॉफ-माधुरी दीक्षित; जग्गू दादा ने चूमा धक-धक गर्ल का हाथ, यूजर बोले- 'आज भी क्रश है'

Tue, 20 Jan 2026 09:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 20 Jan 2026 09:04 PM IST
सार

Jackie Shroff kisses Madhuri Dixit: इंडस्ट्री के कई सितारे माधुरी दीक्षित के दीवाने रहे हैं। इनमें एक नाम जैकी श्रॉफ का भी है। हाल ही में दोनों सितारे एक शो के सेट पर मिले। इस दौरान उन्होंने माधुरी दीक्षित का हाथ चूमा, फिर पैप्स के साथ पोज दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Jackie Shroff kisses Madhuri Dixit Hand at sets of Kapil Sharma show The Great Indian Kapil Show Video Viral
जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया है। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को भी काफी पसंद आई। हाल ही में दोनों सितारों की री-यूनियन हुई। दरअसल, कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 के सेट पर दोनों पहुंचे। दोनों ने पैपराजी को साथ में पोज दिए। इस दौरान जैकी श्रॉफ ने माधुरी दीक्षित का हाथ चूम लिया। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ साथ नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं। जैकी श्रॉफ थोड़ा आगे बढ़ते हैं और झुककर माधुरी दीक्षित का हाथ चूम लेते हैं। फिर दोनों स्टार्स ने साथ में फोटोग्राफर्स को पोज दिए। ब्लैक और रेड कलर के वन पीस में माधुरी दीक्षित बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं, जैकी श्रॉफ ब्लैक जींस और जैकेट में नजर आए। हमेशा की तरह वे एक मिनी गमला गले में लटकाकर पहुंचे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


Jackie Shroff kisses Madhuri Dixit Hand at sets of Kapil Sharma show The Great Indian Kapil Show Video Viral
जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम

लगता है आज भी क्रश है!
माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ के इस वायरल वीडियो पर नेटिजन्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर लिख रहे हैं, 'लगता है जैकी श्रॉफ को आज भी उन पर क्रश है। आज भी प्यार बरकरार है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दोनों को साथ में देखकर खुशी हुई'। एक यूजर ने लिखा, 'जग्गू दादा का अंदाज ही अलग है'। वहीं कुछ यूजर्स माधुरी दीक्षित के लुक और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।





90 के दशक में माधुरी दीक्षित पर था क्रश
जैकी श्रॉफ माधुरी दीक्षित के जबरा फैन रहे हैं। कभी धक-धक गर्ल उनकी क्रश हुआ करती थीं। वे खुद यह बात कह चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में भी इसका खुलासा किया था। इतना ही नहीं एक इंटरव्यू में जब जैकी श्रॉफ से पूछा गया कि कौन सी ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिसकी शादी से उनका दिल टूट गया था?' इस पर उन्होंने माधुरी दीक्षित का नाम लिया था। बता दें कि माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें ‘राम लखन’, ‘खलनायक’ और ‘100 डेज’, ‘प्रेम दीवाने’ शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed