सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jackie Shroff meet Swami Chidanand Saraswati touches feet in emotional video see fans reaction

जैकी श्रॉफ ने छूए स्वामी चिदानंद सरस्वती के चरण, लिया आशीर्वाद; वायरल वीडियो पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 19 May 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Jackie Shroff Meet Swami Chidanand Saraswati: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ एक खास वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। यह वीडियो जैकी के फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

Jackie Shroff meet Swami Chidanand Saraswati touches feet in emotional video see fans reaction
जैकी श्रॉफ और स्वामी चिदानंद सरस्वती - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक आध्यात्मिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जैकी ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Trending Videos

जैकी ने छूए स्वामी के चरण, लिया आशीर्वाद
जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में स्वामी चिदानंद सरस्वती अभिनेता जैकी श्रॉफ के माथे पर टीका लगा रहे हैं, जिसके बाद जैकी आदरपूर्वक उनके चरण स्पर्श करते हैं। दोनों के बीच कुछ बातें होती हैं और फिर वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Swami Chidanand Saraswati (@pujyaswamiji)


विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं स्वामी चिदानंद सरस्वती?
स्वामी चिदानंद सरस्वती ऋषिकेश के प्रसिद्ध परमार्थ निकेतन आश्रम के आध्यात्मिक प्रमुख हैं। इसके अलावा, वह अमेरिका के पिट्सबर्ग में स्थित हिंदू जैन मंदिर के संस्थापक और मार्गदर्शक भी हैं।

विज्ञापन

फैंस की प्रतिक्रिया
जैकी श्रॉफ के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'जय हो', दूसरे फैन ने लिखा, 'जय गुरुदेव', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत सुंदर', वहीं कई जैकी श्रॉफ के फैंस इस वीडियो पर लाल दिल वाला इमोजी शेयर कर अपना प्यार जता रहे हैं

'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे जैकी
जैकी श्रॉफ निर्देशक अहमद खान की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार एक साथ दिखेंगे, जिनमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और कृष्णा अभिषेक जैसे कलाकार शामिल हैं।

चार दशक लंबा फिल्मी सफर
69 साल के जैकी श्रॉफ पिछले 40 से ज्यादा साल से फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं और अब तक 250 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने 1982 में फिल्म 'स्वामी दादा' से अपने करियर की शुरुआत की थी, हालांकि इस फिल्म में उन्हें कोई क्रेडिट नहीं मिला था। इसके बाद आई फिल्म 'हीरो' ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। उन्होंने 'राम लखन', 'खलनायक', 'कर्मा', 'त्रिदेव', 'बॉर्डर', 'रंगीला' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं।

यह भी पढ़ें: 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed