इस सुपरस्टार को पहली फिल्म दिलवाने में जैकी श्रॉफ ने की थी मदद? एक्टर का खुलासा; कहा- ‘फोटो लेकर घूमता था’
Jackie Shroff: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने बॉलीवुड के इस सुपरस्टार को पहली फिल्म दिलाने में मदद की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर जैकी श्रॉफ इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो- एलियन्स का आगमन’ के लिए चर्चाओं में हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने बॉलीवुड के इस बड़े एक्टर को अपनी पहली फिल्म दिलाने में मदद की थी।
जैकी ने की थी इस सुपरस्टार की मदद
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने सलमान खान को उनकी पहली फिल्म दिलाने में मदद की थी। उन्होंने बताया कि उस समय सलमान फिल्म 'फलक' (1988) में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे, जबकि उनके पिता सलीम खान फिल्म के डायलॉग लिख रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘मैंने सल्लू बाबा को उनकी पहली फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' दिलवाई थी। लेकिन बाद में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ने उन्हें असली स्टार बना दिया।’
फोटो लेकर हर जगह घूमता रहता था
जैकी ने बताया कि उन्होंने सेट पर सलमान की तस्वीरें देखी थीं और तभी लगा कि यह लड़का फिल्मों के लिए बिल्कुल फिट है। ‘मैंने उनकी फोटो देखी और लगा कि यह बहुत हैंडसम है। फिर मैं उनकी फोटो लेकर सुभाष घई जी के पास गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
उसके बाद मैं के.सी. बोकाडिया के पास गया। उन्होंने कहा कि अपने जीजा को दिखाओ, और वहीं से सलमान को रोल मिल गया। मैं तो उनकी फोटो लेकर हर जगह घूमता रहता था।’
उन्होंने मुझे अपनी फिल्मों में नहीं लिया है
अपने लंबे साथ को याद करते हुए जैकी श्रॉफ ने कहा, ‘सलमान और मैंने उनकी ज्यादातर फिल्मों में साथ काम किया है। पहले तो वह बिना मुझे लिए फिल्म नहीं करते थे, हर फिल्म में मुझे कास्ट करते थे। लेकिन अब कुछ समय से उन्होंने मुझे अपनी फिल्मों में नहीं लिया है।’
ये भी पढ़ें- The Great Grand Superhero Review: दमदार एक्टिंग, भरपूर एंटरटेनमेंट; फिर कहां कमजोर पड़ी जैकी श्रॉफ की फिल्म?
वर्कफ्रंट की बात करें, तो जैकी श्रॉफ फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो- एलियन्स का आगमन’ में नजर आएंगे, जो आज 29 मई 2026 को रिलीज हो गई है।