सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jackie Shroff unveiled hid upcoming horror film kheti poster with sharad kelkar

जैकी श्रॉफ की फिल्म 'खेती' का पोस्टर रिलीज, डर और सस्पेंस से भरी दिखी पहली झलक ; जानें क्या है खास

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 20 May 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Jackie Shroff Film Kheti Poster Release: अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म 'खेती' की झलक फैंस के साथ साझा की है। एक्टर ने अपनी इस अगली फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जानिए क्या है इसमें खास?

Jackie Shroff unveiled hid upcoming horror film kheti poster with sharad kelkar
फिल्म 'खेती' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'खेती' का फर्स्ट लुक मेकर्स ने जारी कर दिया है। फिल्म हॉरर स्टोरी पर बेस्ड है। पोस्टर से फिल्म काफी सस्पेंसफुल और डरावनी नजर आ रही है। इसके साथ ही यह किसी गांव की पृष्टभूमि पर आधिरित कहानी लग रही है। 
Trending Videos


पोस्टर से झलकता खौफ
जैकी श्रॉफ की फिल्म 'खेती' अपने पोस्टर से ही काफी डर पैदा करती है। पोस्टर में चारों तरफ खेत हैं। इन्हीं के बीच में एक चेहरा दिखाई दे रहा है। जो स्पष्ट रूप से नहीं दिखाई देता कि किसका है। मगर एक डार्क वाइब क्रिएट करता है। फैंस के मुताबिक कहानी परिवारिक इतिहास के साथ किसी गुप्त राज के इर्द-गिर्द घूम सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Jackie Shroff unveiled hid upcoming horror film kheti poster with sharad kelkar
नेहा सरगम, शरद केलकर - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े और छोटे पर्दे के किरदार एक साथ 
फिल्म 'खेती' में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देगें। इसके साथ ही छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री नेहा सरगम भी इस फिल्म से बड़े पर्दे पर दिखाई देगीं। इसके अलावा वीरेंद्र सक्सेना, शाजी चौधरी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jackie Shroff (@apnabhidu)


Jackie Shroff unveiled hid upcoming horror film kheti poster with sharad kelkar
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्में 
फिल्म 'खेती' के पहले जैकी श्रॉफ की फिल्म  'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का फैंस को इंतजार है। इस फिल्म में जैकी एक सुपरहीरो दादा की भूमिका में नजर आएंगे। आज निर्माताओं ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इसी के साथ जानकारी दी है कि 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' फिल्म इस साल 29 मई को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed