‘ऑफ कैंपस’ की इस एक्ट्रेस ने दिलाई महिमा चौधरी की याद, इंटरनेट पर मचा हंगामा; फैंस ने कहा- ‘कार्बन कॉपी’
Mahima Chaudhary lookalike: नई सीरीज ‘ऑफ कैंपस’ की एक्ट्रेस इन दिनों भारत में खूब ट्रेंड कर रही हैं। खास बात ये है कि एक्ट्रेस हूबहू महिमा चौधरी से मिलती हैं। इसी वजह से वो सुर्खियों में बनी हुईं हैं। जानिए कौन हैं वो एक्ट्रेस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राइम वीडियो पर आई नई सीरीज ‘ऑफ कैंपस’ इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। 13 मई को रिलीज हुई इस सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शो की लव स्टोरी और लीड एक्टर्स की केमिस्ट्री के अलावा एक और चीज ने फैंस का ध्यान खींच लिया है, और वो हैं एल्ली हेज का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मिका अब्दल्ला।
इंटरनेट पर मचा तहलका
सोशल मीडिया पर कई लोग मान रहे हैं कि मिका की शक्ल बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी से काफी मिलती-जुलती है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने शो का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘प्लॉट ट्विस्ट: महिमा चौधरी की असली बेटी तो ‘ऑफ कैंपस’ में हैं।’ इसके साथ उन्होंने महिमा की पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं।
महिमा चौधरी का ‘डुप्लीकेट’
इस पोस्ट के बाद फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे भी बिल्कुल यही लगा, वो महिमा चौधरी की कॉपी लगती हैं।’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘उसका साइड लुक बिल्कुल महिमा जैसा है।’ एक और फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘अगर हैना मॉन्टेना और महिमा चौधरी का बच्चा होता, तो शायद ऐसा दिखता।’ कई लोगों ने तो उन्हें फिल्म ‘परदेस’ वाली महिमा चौधरी का ‘डुप्लीकेट’ तक बता दिया।
मिका अब्दल्ला के बारे में
बता दें कि मिका अब्दल्ला एक मशहूर अमेरिकी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘प्रोजेक्ट Mc²’ से पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह ‘S.W.A.T.’, ‘द फ्लैश’ और ‘सूट्स एलए’ जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- आर माधवन का फूटा गुस्सा, बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने पर हेल्थ ब्रांड को जमकर लताड़ा; भेजा लीगल नोटिस
वहीं महिमा चौधरी ने 90 के दशक में ‘परदेस’ से बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘धड़कन’, ‘दिल है तुम्हारा’ और ‘लज्जा’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। हाल के समय में उन्होंने कैंसर से जंग जीतकर शानदार वापसी भी की है।