सब्सक्राइब करें

Money Laundering: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज, 200 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 06 Jan 2023 10:40 AM IST
विज्ञापन
jacqueline fernandez arrived at patiala house court in sukesh chandrashekhar 200 crore money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर काफी चर्चा में बना हुआ है। आज यानी 6 जनवरी को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज पेशी के लिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची हैं। आज इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी है।


 

Trending Videos
jacqueline fernandez arrived at patiala house court in sukesh chandrashekhar 200 crore money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विदेश जाने की याचिका वापस
जैकलीन फर्नांडीज ने कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई पिछली सुनवाई में उन्होंने विदेश जाने की अनुमति के लिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की गई याचिका वापस ले ली थी। दरअसल, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में जैकलीन कोर्ट पहुंची थीं। यहां उनकी याचिका पर सुनवाई हुई थी। मामले की सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि पहले आरोप तय होने चाहिए। आप याचिका वापस ले सकती हैं। वरना मैं एक न्यायिक आदेश पारित करूंगा। इसके बाद अभिनेत्री ने अपने वकीलों के साथ बात की और कोर्ट को बताया कि वह फिलहाल अपनी याचिका वापस ले रही हैं।

Bhojpuri Singers: अश्लील गाना गाने पर ट्रोल हुए ये भोजपुरी गायक, पुलिस थाने तक पहुंच गया था एक का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
jacqueline fernandez arrived at patiala house court in sukesh chandrashekhar 200 crore money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है मामला
महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी शामिल है। जैकलीन पर आरोप है कि उन्होने सुकेश चंद्रशेखर से कार और घर समेत कई महंगे गिफ्ट लिए हैं। अब ईडी और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जैकलीन ईडी से पूछताछ में यह स्वीकार कर चुकी हैं कि उन्होंने ठग सुकेश से महंगे तोहफे लिए थे।

Pawan Singh: तीन अफेयर और दो शादियों के बाद भी तन्हा हैं पवन सिंह? लग चुके हैं कई आरोप

jacqueline fernandez arrived at patiala house court in sukesh chandrashekhar 200 crore money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

नोरा का नाम भी शामिल
जैकलीन फर्नांडीज के साथ इस केस में नोरा फतेही का नाम भी शामिल हो गया है। नोरा ने जैकलीन के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। साथ ही नोरा ने इस मामले में कई मीडिया हाउस पर भी मानहानि का केस किया है। नोरा फतेही का आरोप है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम जबरन इस्तेमाल किया गया है। अभिनेत्री का कहना है कि सुकेश से उनका कोई सीधा संपर्क नहीं था। वो सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल के जरिए सुकेश को जानती थीं। साथ ही नोरा ने सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट्स लेने का खंडन किया है।

Yamini Singh: पवन सिंह पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोपों से पलटीं यामिनी सिंह, कहा- गलत तरीके से...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed