{"_id":"5b023cdb4f1c1be5408b6c86","slug":"jacqueline-fernandez-could-not-match-up-to-salman-khan-s-steps-in-race-3-song-heeriye","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के डांस स्टेप को मैच नहीं कर पा रही थीं जैकलीन, देखें बार-बार कैसे दे रही थीं रीटेक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के डांस स्टेप को मैच नहीं कर पा रही थीं जैकलीन, देखें बार-बार कैसे दे रही थीं रीटेक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 21 May 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
रेस-3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के चुलबुल पांडे उर्फ सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेस-3' का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच इस फिल्म का एक मेकिंग वीडियो सामने आया है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रेस-3
'रेस-3' को इस बार रेमो डीसूजा ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने इस फिल्म में सबसे बड़ा बदलाव यह किया है कि पिछली 'रेस सीरीज' में अब्बास-मस्तान ने जहां सैफ अली खान को लीड रोल में रखा था वहीं अब सलमान खान ने उनको रिप्लेस किया है।
race-3
'रेस-3' का पहला गाना 'हीरिए' हाल ही में रिलीज हुआ है और इसे अब तक 14 लाख से ज्यादा बार लोग देख चुके हैं। गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस के बीच काफी अच्छी कैमस्ट्री देखने को मिल रही है। हालांकि इस गाने की मेकिंग का एक वीडियो सामने आया है जो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
race-3
'हीरिए' गाने में जैकलीन को सलमान खान के डांस स्टेप को फॉलो करने में काफी दिक्कत हुई है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि वह बार बार डांस स्टेप भूल रही हैं, जबकि जैकलीन एक बेहतरीन डांस हैं।
विज्ञापन
race-3
सलमान खान के स्टाइलिस्ट एशले रेबेलो ने इंस्टाग्राम पर इस डांस का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो 'हीरिए' गाने का है और इसमें सलमान खान और जैकलीन एक साथ नजर आ रही हैं। जैकलीन डांस स्टेप भूलने के बाद मजाकिया अंदाज में नजर आईं। हालांकि जल्द ही वह अपनी गलती को सुधार लेती हैं और ट्रैक पर लौट आती हैं। आप भी देखिए इस मजेदार वीडियो को....
A post shared by Ashley Rebello (@ashley_rebello) on