{"_id":"5b0236414f1c1bd2408b6d0c","slug":"sridevi-kissing-scene-with-mithun-chakraborty-in-guru-movie-and-she-gets-angry-with-director","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"28 साल पहले श्रीदेवी ने मिथुन को किस करने से कर दिया था मना, निर्देशक पर लगाया था ये आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
28 साल पहले श्रीदेवी ने मिथुन को किस करने से कर दिया था मना, निर्देशक पर लगाया था ये आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 21 May 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
sridevi
- फोटो : screengrab from youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज चार साल की उम्र से साउथ इंडियन फिल्मों में एंट्री करने वाली श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। श्रीदेवी का अचानक दुनिया को अलविदा कहना किसी सदमे से कम नहीं था। श्रीदेवी एक्टिंग में इतनी माहिर हो गईं थी कि उन्हें बॉलीवुड का लेडी अमिताभ बच्चन कहा जाने लगा था। वैसे तो श्रीदेवी का नाम कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ जुड़ा। उनमें से एक थे मिथुन चक्रवर्ती। आज हम आपको श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म का एक किस्सा बताते हैं।
sridevi
- फोटो : screengrab from youtube
यह बात यह उन दिनों की है जब श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती की मोहब्बत के किस्से पूरी इंडस्ट्री में छाए हुए थे। दोनों ने कई फिल्म में एक-दूसरे के साथ काम किया, उस वक्त दोनों की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती थी। डायरेक्टर दोनों की अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए चक्कर काटते थे।
sridevi
- फोटो : screengrab from youtube
1989 में आई फिल्म गुरु फिल्म का एक किस्सा बताया जाता है। इस फिल्म की शूटिंग के समय मिथुन के साथ श्रीदेवी ने किसिंग सीन देने से मना कर दिया था और सभी जानते थे कि श्रीदेवी इंटीमेट या किसिंग सीन उस वक्त नहीं दिया करती थी पर डायरेक्टर उमेश मेहरा फिल्म की डिमांड बताकर किसिंग सीन शूट करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi
- फोटो : screengrab from youtube
बावजूद श्रीदेवी के मना करने के फिल्म के डायरेक्टर उमेश मेहरा ने श्रीदेवी की मर्जी के खिलाफ बॉडी डबल और एडिटिंग की मदद से श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती का लिपलॉक सीन शूट कर फिल्म में डाल दिया। फिल्म को देख श्रीदेवी डायरेक्टर पर भड़क गईं थीं।
विज्ञापन
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : screengrab from youtube
श्रीदेवी ने फिल्म के डायरेक्टर पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिना इजाजत लिए किसी और के होठों का इस्तेमाल करते हुए फेक किसिंग सीन फिल्म में डाला है। फिल्म रिलीज के बाद इस सीन पर काफी बवाल हुआ था। श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू में भी इस बात का जिक्र किया था कि फिल्म में उनका और मिथुन का किसिंग सीन फेक था।