{"_id":"5b00ee6a4f1c1bd4408b67e1","slug":"shah-rukh-khan-tweet-for-his-team-kkr-in-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात भर जागते रहे शाहरुख खान, खुद बताया अब इस वजह से सो नहीं पाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रात भर जागते रहे शाहरुख खान, खुद बताया अब इस वजह से सो नहीं पाएंगे
Mon, 21 May 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 21 May 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shah rukh Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान इन दिनों आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन उन्हें जब भी मौका मिलता है वो आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में पहुंचकर अपनी टीम केकेआर का उत्साह जरूर बढ़ाते हैं।शाहरुख अगर स्टेडियम नहीं पहुंच पाते तो ट्वीट के जरिए वो अपनी बात रखते हैं।
2 of 5
shahrukh khan
ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला जब आईपीएल के 11वें सीजन में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। मैच के बाद टीम के मालिक शाहरुख खान ने टीम को लेकर एक ट्वीट किया।
3 of 5
shahrukh khan
किंग खान ने बताया कि इस जीत को देखने के लिए वो 24 घंटे से सोए ही नहीं। किंग खान ने ट्वीट में लिखा, '24 घंटे से जगा हूं, ये मुस्कान देखने के लिए। शुक्रिया दिनेश कार्तिक, प्रसिद्घ कृष्णा (शाबाश यंग लड़के) रॉबिन उथप्पा (हमें साथ में एक्सरसाइज करनी चाहिए) क्रिस लिन (शानदार साथी) और सुनील नरेन तो सुनील हैं... बहुत खुश हूं और अब सो नहीं पाऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shah rukh khan
वहीं फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जीरो' की शूटिंग मिड जून तक अमेरिका के ओरलैंडों और हंट्सविले शहर में चलेगी। शाहरुख के साथ ही वहां फिल्म के राइटर-डायरेक्टर और बाकी क्रू मेंबर भी मौजूद हैं। कुल 90 लोगों की टीम 27 अप्रैल की रात अमेरिका रवाना हुई थी। फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका के 50 स्थानीय क्रू मेंबर्स को हायर किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
shah rukh zero
तीन दिन पहले ही वहां वीएफएक्स टीम भी पहुंची है। दरअसल, फिल्म की शूटिंग और वीएफएक्स वर्क दोनों साथ ही चल रहे हैं। अमेरिका का ये शेड्यूल वैसे तो कुल 45 दिनों का है पर सूत्रों के मुताबिक ये आगे खिसक सकता है। ऐसे में ईद पर शाहरुख का घर वापस लौटना मुश्किल नजर आ रहा है। वो ईद पर घर लौटने की जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।