फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धड़क' के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में पहुंचे कई स्टार्स, जाह्नवी ने लूट ली महफिल, यह रहा सबूत

Mon, 11 Jun 2018 05:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
janhvi ishaan were spotted at the trailer launching of Dhadak
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जानह्नवी और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'धड़का' का ट्रेलर आज रिलीज हो गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अगले महीने 20 तारीख को रिलीज होगी। 


फिल्म के ट्रेलर को मुंबई के जुहू स्थित पीवीआर में रिलीज किया है। इस फिल्म के स्टारकास्ट के अलावा डायरेक्टर शशांक खेतान, करण जौहर, अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर भी नजर आए। ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान यहां ईशान और जाह्नवी ने जमकर मस्ती की साथ ही कई खुलासे भी किए।
 
janhvi ishaan were spotted at the trailer launching of Dhadak
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
जाह्नवी और ईशान अपनी पहली फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान बेहद खुश नजर आए। इन दोनों की खुशी इस दौरान पूरे इवेंट में नजर आई। दोनों को देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि यह इनकी पहली फिल्म है। इन्होंने मीडिया से भी खुलकर बात की। 
janhvi ishaan were spotted at the trailer launching of Dhadak
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
ट्रेलर लॉन्चिंग में एक ओर जहां जाह्नवी और ईशान बेहद खुश नजर आए, वहीं दिवगंत श्रीदेवी की दूसरी बेटी खुशी इस दौरान भावुक हो गई। खुशी ने किसी तरह अपने आपको रोकने की कोशिश की लेकिन उनकी आंखों से आसूं झटक ही गए। खूशी का यह हाल देखकर जाह्नवी ने किसी तरह उन्हें संभालने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi ishaan were spotted at the trailer launching of Dhadak
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
जाह्नवी बहन खुशी को संभालने के बाद खुद भी भावुक हो गईं। इस दौरान वहां पर मौजूद भाई हर्षवर्धन ने उन्हें किसी तरह संभालने की कोशिश की। बता दें कि इस इवेंट पर चाचा संजय कपूर भी पहुंचे हुए थे। 
विज्ञापन
janhvi ishaan were spotted at the trailer launching of Dhadak
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
लॉन्चिंग के दौरान डायरेक्टर शशांक खेतान, जाह्नवी, ईशान और प्रोड्यूसर करण जौहर मीडिया के सामने पूरे गर्मजोशी के साथ नजर आए। बता दें कि यह मराठी फिल्म 'सैरात' की कहानी पर आधारित है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed