फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्किंग में प्रोड्यूसर के साथ 2 घंटे तक क्या करती रहीं दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ को लग सकता है झटका

Mon, 11 Jun 2018 05:24 PM IST
पुनीत सिंह, अमर उजाला/मुंबई
पुनीत सिंह, अमर उजाला/मुंबई Updated Mon, 11 Jun 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
secret meeting of sajid nadiadwala and disha patani in a car parking
Tiger Shroff and Disha Patani
मुंबई में किसी फिल्म निर्माता का किसी अभिनेत्री से मिलना आम बात है। यह बात आम तब नहीं रह जाती जब मीटिंग किसी ऐसी जगह हो जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएं। यह पूरा मामला 'बागी 2' एक्ट्रेस दिशा पाटनी से जुड़ा है। दिशा पटानी इन दिनों सबको यह बताने की कोशिश में लगी हैं कि उनका टाइगर श्रॉफ के साथ कोई अफेयर नहीं है। इसके साथ दिशा यह समझाने की कोशिश कर रही हैं कि किसी के साथ डिनर पर जाना डेट पर जाना नहीं होता।
secret meeting of sajid nadiadwala and disha patani in a car parking
Tiger Shroff and Disha Patani
कुछ दिनों पहले तक टाइगर श्रॉफ पर जान छिड़कने वाली दिशा को आखिर ये हुआ क्या? कैसे रातों रात बदल गए दिशा पटानी के सुर? मामला कुछ हजम नहीं हुआ। जब अमर उजाला ने इस खबर की तह में जाने की कोशिश की तो पता चला कि दिशा और टाइगर के गॉड फादर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला में एक अलग ही खिचड़ी पक रही है।
 
secret meeting of sajid nadiadwala and disha patani in a car parking
Tiger Shroff and Disha Patani
सूत्रों की खबरों की मानें तो दिशा पटानी और साजिद नाडियाडवाला की हाल ही में एक ऐसी सीक्रेट मीटिंग हुई है, जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आमतौर पर एक्टर्स और प्रोड्यूसर्स की मीटिंग दफ्तर, घरों में, फिल्म के सेट या फिर होटल में होती है ऐसे में दिशा का मामला पूरी तरह से उल्टा है। दिशा और साजिद की मुलाकात ऐसी किसी भी जगह पर होने की बजाय एक फाइव स्टार होटल की कार पार्किंग में एक कार में हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
secret meeting of sajid nadiadwala and disha patani in a car parking
sajid nadiadwala
खबरों की मानें तो साजिद नाडियाडवाला अपनी अगली फिल्म में ऋतिक रोशन को कास्ट करने जा रहे हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बागी 2' के बाद साजिद ऋतिक के अपोजिट दिशा पटानी को कास्ट करने का मन बना चुके हैं, मगर अभी इसका आधिकारिक ऐलान करना बाकी है। ऐसे में इन दोनों की गुपचुप मीटिंग को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। साजिद नाडियादवाला की कार में हुई तकरीबन दो घंटे तक चली इस मुलाकात का मकसद फिल्म के बारे में बात करना था या फिर कुछ और...यह तो यही जानें। 
 
विज्ञापन
secret meeting of sajid nadiadwala and disha patani in a car parking
Hrithik Roshan
सूत्रों की मानें तो इस मीटिंग से पहले ऋतिक ने खुद भी दिशा पटानी से ऐसी ही एक मीटिंग के लिए पहल की थी। तब दिशा ने  यह बात टाइगर को बता दी थी और टाइगर ने इस बात को लेकर ऐतराज भी जताया था। आपको बता दें, यशराज फिल्म्स की एक फिल्म में ऋतिक और टाइगर साथ काम करने वाले हैं और टाइगर शुरू से डांसिंग में ऋतिक को अपना गुरु मानते रहे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed