{"_id":"60373e9f8ebc3ee95257948b","slug":"janhvi-kapoor-spotted-at-airport-late-night-see-who-is-featuring-in-her-mobile-cover-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान्हवी कपूर एक पल जुदा नहीं रहतीं इनसे, मोबाइल में लगा रखी है इस खास इंसान की फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जान्हवी कपूर एक पल जुदा नहीं रहतीं इनसे, मोबाइल में लगा रखी है इस खास इंसान की फोटो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री जान्हवी कपूर बुधवार देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। इस दौरान उनका डेनिम लुक देखने लायक था। उन्होंने डार्क ब्लू रंग की खुली डेनिम जैकेट पहन रखी थी। इसी के साथ की लूज जींस पेअरअप की हुई थी और सफेद रंग वाला क्रॉप टॉप जान्हवी पर खूब फब रहा था। इस दौरान वे काफी स्टाइलिश लुक दे रही थीं। लेकिन इन सबके बीच लोगों की नजर उनके मोबाइल के कवर पर चली गईं, जिसमें उन्होंने एक खास तस्वीर लगा रखी थी।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : Social media
एयरपोर्ट पर पहुंचते ही जान्हवी पैपराजी के कैमरे में कैद हो गईं। पैपराजी का पूरा ध्यान उनके मोबाइल कवर ने खींच लिया। दरअसल इस कवर पर जान्हवी और उनकी बहन खुशी कपूर की कैंडिड फोटो लगी थी। जिसमें दोनों बहनें काफी करीब नजर आ रही थीं। बता दें कि मां श्रीदेवी के जाने के बाद जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी का खूब ख्याल रखती हैं। तस्वीर देखकर भी दोनों के बीच का प्यार साफ झलक रहा है।
3 of 5
jahnvi kapoor boney kapoor
बता दें कि 24 फरवरी को दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की तीसरी पुण्यतिथि थी। इसके पहले बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर तीनों ने श्रीदेवी की याद में पूजा रखी थी। इसका आयोजन चेन्नई में किया गया था। चेन्नई के मैलापुर में श्रीदेवी का घर है। पूजा के बाद सभी लोग वापस लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जाह्वनी
- फोटो : self
खबरों के मुताबिक खुशी कपूर न्यूयॉर्क से अपनी मां के लिए रखी गई पूजा में शामिल होने पहुंची थी। यह पूजा मंगलवार को रखी गई थी। मां की तीसरी पुण्यतिथि पर जान्हवी कपूर ने एक भावुक नोट भी शेयर किया था जिससे जाहिर हो रहा था कि वे अब भी मां को कितना याद करती हैं। साथ ही श्रीदेवी भी उनसे उतना ही प्यार करती थीं।
विज्ञापन
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : Insatagram- @janhvikapoor
उन्होंने एक नोट साझा किया जिसे श्रीदेवी ने अपने हाथों से लिखा था। इसमें लिखा है ‘मैं तुमसे प्यार करती हूं मेरी लब्बू, तुम दुनिया की सबसे अच्छी बच्ची हो’। अपनी मां के लिखे हुए हैंड नोट को जान्हवी ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था ‘मैं आपको याद करती हूं’।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।