नेशनल क्रश कही जाने वाली बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पाटनी दर्शकों के बीच बहुत मशहूर हैं। कभी अपनी फिल्मों के कारण तो कभी टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप को लेकर दिशा सुर्खियों में छाईं रहती हैं। हाल ही में टाइगर और दिशा को देर रात मुंबई में स्पॉट किया गया जहां दोनों डिनर के लिए बाहर निकले थे। उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं हैं जो काफी वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं दिशा पाटनी की ड्रेस फैंस का ध्यान आकर्षित कर रही है।
देर रात टाइगर श्रॉफ संग डिनर डेट पर निकलीं दिशा पाटनी, तस्वीरों में देखें बागी कपल की केमेस्ट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिशा अपने कूल लुक्स के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में इस डिनर डेट के दौरान दिशा की ड्रेस भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। दिशा ने भूरे रंग की पैंट के साथ स्पोर्ट्स ब्रा पहनी हुई थी वहीं टाइगर हरे रंग की शर्ट और ट्रैक पैंट पहने कैजुअल लुक में नजर आए। योगेन शाह द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)
गौरतलब है कि टाइगर और दिशा पिछले काफी समय से एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अक्सर दोनों को साथ में वक्त बिताते देखा गया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे की तस्वीर पर अक्सर कमेंट करते नजर आते हैं।
कुछ समय पहले जब टाइगर को एक फुटबाल मैच के दौरान चोट लग गई थी तो दिशा उनके साथ ही मौजूद थीं। सिर्फ टाइगर ही नहीं बल्कि उनकी मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ को भी कई मौकों पर दिशा के लिए प्यार जताते देखा गया है।
ऑफस्क्रीन के अलावा बड़े पर्दे पर भी टाइगर और दिशा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। टाइगर और दिशा फिल्म 'बागी 2' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में इनकी केमेस्ट्री फैंस को बहुत अच्छी लगी थी। फैंस को उम्मीद है कि बहुत जल्द टाइगर और दिशा फिल्मो में साथ नजर आएंगे।