अपनी एक मुस्कान से लाखों दिलों को धड़का देने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी फिटनेस के लिए भी काफी मशहूर हैं। दिशा पर्दे पर सिर्फ अभिनय ही नहीं करती बल्कि खतरनाक स्टंट भी करती नजर आती हैं। हाल ही में दिशा ने ऐसा ही एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो शानदार स्टंट करती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो पर सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ का भी खास कमेंट आया है।
दिशा पाटनी का शानदार स्टंट देखकर टाइगर श्रॉफ भी हुए नतमस्तक, वीडियो देख कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाते हैं। हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो बेहतरीन स्टंट करती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दिशा के इस वीडियो पर टाइगर श्रॉफ की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह! काश मैं ऐसा कर पाता'। बता दें कि टाइगर श्रॉफ फिल्मों में अपने जबरदस्त स्टंट के लिए काफी मशहूर हैं। वहीं दिशा पटानी भी स्टंट करने के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। दोनों सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस सेशन वीडियो अपलोड करते रहते हैं।
इससे पहले भी दिशा पाटनी ने ऐसे कई वीडियो पोस्ट किए थे। उस पर भी फैंस के साथ-साथ टाइगर श्रॉफ के कमेंट आए थे। सिर्फ टाइगर ही नहीं बल्कि ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी कमेंट करते हुए लिखा था, 'आप लाजवाब हो'।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा बहुत जल्द सलमान खान की फिल्म 'राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। दिशा इससे पहले सलमान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आ चुकी हैं। उनका गाना 'स्लो मोशन' फैंस के बीच काफी मशहूर हुआ था।