फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन अभिनेत्रियों की हुई थी दर्दनाक मौत, किसी की सड़ गई थी लाश तो कोई खून से लथपथ मिला था

Thu, 25 Feb 2021 11:18 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 25 Feb 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
From Madhubala to Jiah Khan, Bollywood actresses who died tragically
परवीन बाबी - फोटो : Social media

फिल्मी दुनिया में न जाने कितनी ही ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज तो किया लेकिन जल्द ही दुनिया को अलविदा भी कह गईं। इनकी मौत का रहस्य कभी सामने नहीं आया। उत्तर से लेकर दक्षिण सिनेमा तक तमाम ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी मौत राज बनकर रह गई।

From Madhubala to Jiah Khan, Bollywood actresses who died tragically
मधुबाला - फोटो : self

जब भी ऐसी घटनाओं का जिक्र होता है तो जहन में सबसे पहला नाम हिंदी सिनेमा की वीनस कहलाने वाली बेहद हसीन अदाकारा मधुबाला का आता है, जिनकी कल यानी 23 फरवरी को पुण्यतिथि थी। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना था। लेकिन वो महज 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं। उस समय के अखबारों में खबर छपी कि दिलीप कुमार से जुदाई और सायरा बानो से उनकी शादी मधुबाला को तोड़ गई। तो किसी ने के. आसिफ को जिम्मेदार ठहराया जो मुगले आजम बना रहे थे। उनकी वजह से मधुबाला ने खराब सेहत के बावजूद कई महीनों तक लोहे की भारी भरकम बेड़ियां पहन रखी थीं। वहीं कुछ लोग कहते हैं कि उनके दिल में छेद था जिसका इलाज उस वक्त मुमकिन नहीं था। इस तरह 23 फरवरी 1969 को उन्होंने दुनिया से विदा ले लिया और अपने चाहने वालों की आंखों में आंसू छोड़ गईं।

From Madhubala to Jiah Khan, Bollywood actresses who died tragically
परवीन बाबी - फोटो : ट्विटर

कुछ ऐसा ही हुआ था अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री परवीन बाबी के साथ। जब उनकी मौत की खबर सामने आई तो हर कोई सन्न रह गया। वे जुहू स्थित अपने फ्लैट में अकेली रहती थीं। परवीन ने अपने आखिरी दिनों में खुद को सबसे अलग कर लिया था। बताया जाता है कि 10 दिनों से उन्होंने अपने पड़ोसियों तक से बात नहीं की थी। वे जरूरत के सामान ऑर्डर करके मंगवाती थीं। इसके बाद अचानक एक दिन लोगों को शक हुआ कि अंदर कुछ गड़बड़ है। क्योंकि दो दिनों से अखबार और दूध उनके दरवाजे पर पड़ा था। 22 जनवरी 2005 को जब पुलिस ने दरवाजा खोला तो सभी अवाक रह गए। परवीन गुजर चुकी थीं उनकी लाश बिस्तर पर पड़ी थी और सड़ चुकी थी। आसपास सिगरेट के टुकड़े और शराब की बोतलें बिखरी थीं। बताया गया कि उनकी मौत दो दिन पहले ही हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Madhubala to Jiah Khan, Bollywood actresses who died tragically
divya bharti - फोटो : divya bharti instagram fan page

5 अप्रैल 1993 को मुंबई के वर्सोवा इलाके के एक अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से एक कमसिन लड़की सीधे नीचे आ गिरी थी। वो कोई और नहीं बल्कि हजारों लाखों दिलों पर राज करने वाली दिव्या भारती थीं। उनकी मौत की गुत्थी का आजतक कुछ पता नहीं चल सका। दिव्या भारती ने साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। जिसके बाद मुंबई में फ्लैट लिया था। इसी फ्लैट से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे एक हादसा करार देकर उनकी फाइल बंद कर दी।

विज्ञापन
From Madhubala to Jiah Khan, Bollywood actresses who died tragically
jiah khan - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीधे बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के साथ निशब्द जैसी अलग मूड वाली फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जिया खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। सिर्फ 25 साल की उम्र में वो दुनिया को छोड़ गईं। एक दिन वे घर पर अकेली थीं। जब उनकी मां रात 11 बजे घर पहुंची तो उन्हें फंदे से लटकता हुआ पाया और दंग रह गईं। आनन फानन में उन्होंने जिया का पैर पकड़कर सहारा देने की कोशिश की लेकिन तब तक जिया दुनिया से जा चुकी थीं। इसके बाद केस पुलिस के पास चला गया और काफी जांच पड़ताल की गई जिसमें आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का भी नाम सामने आया। इस खबर से जिया के फैंस को बड़ा झटका लगा था। वे काफी छोटी उम्र में ही दुनिया से चली गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed