फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Shahid: 'इश्क विश्क' से 'कबीर सिंह' तक, 18 सालों में इतना बदल गया शाहिद कपूर का अंदाज, देखें तस्वीरें

Thu, 25 Feb 2021 10:58 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 25 Feb 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Shahid Kapoor: From Ishq Vishk to Kabir Singh, list of superhits by the actor
शाहिद कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के हैंडसम और प्रतिभावान अभिनेता शाहिद कपूर 25 फरवरी को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहिद बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने सिर्फ अपने अभिनय ही नहीं बल्कि अपने गुड लुक्स से भी लोगों का दिल जीता है। शाहिद की पहली फिल्म से ही लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थीं और आज भी इस दीवानगी का सिलसिला जारी है। हालांकि पिछले 18 सालों में शाहिद के निभाए किरदारों में काफी बदलाव आया है। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं शाहिद के कुछ चुनिंदा किरदारों के बारे में जिन्होंने उनकी प्रतिभा को साबित किया है।

Happy Birthday Shahid Kapoor: From Ishq Vishk to Kabir Singh, list of superhits by the actor
शाहिद कपूर, अमृता राव - फोटो : Instagram

इश्क विश्क

शाहिद ने साल 2003 में फिल्म 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अमृता राव उनके अपोजिट नजर आई थीं। शाहिद-अमृता की ये डेब्यू फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट हुई थी। अपनी पहली ही फिल्म के साथ शाहिद ने अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला था।

Happy Birthday Shahid Kapoor: From Ishq Vishk to Kabir Singh, list of superhits by the actor
chup chup ke - फोटो : social media

चुप चुपके

साल 2006 में आई फिल्म 'चुप चुपके' में शाहिद ने एक गूंगे लड़के की किरदार निभाया था। इस किरदार से शाहिद ने फैंस को अपनी कॉमेडी से भी रूबरू करवाया था। फिल्म मेंं उनकी जोड़ी करीना कपूर के साथ बनी थी। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Shahid Kapoor: From Ishq Vishk to Kabir Singh, list of superhits by the actor
शाहिद कपूर, अमृता राव - फोटो : Instagram

विवाह

'विवाह' में एक बार फिर शाहिद अमृता राव के साथ नजर आए थे। फिल्म में शाहिद के किरदार और उनके गुड लुक्स ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया था। सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे अरेंज मैरिज के लिए मिले एक लड़का लड़की एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं और फिर उनके जीवन में आने वाली हर मुश्किल का सामना वो एक साथ करते हैं।

विज्ञापन
Happy Birthday Shahid Kapoor: From Ishq Vishk to Kabir Singh, list of superhits by the actor
जब वी मेट

जब वी मेट

साल 2007 में शाहिद करीना के साथ फिल्म 'जब वी मेट' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार आदित्य को काफी पसंद किया गया था। शाहिद एक ऐसे लड़के के किरदार में थे जिसकी मुलाकात बहुत ज्यादा बात करने वाली लड़की गीत से हो जाती है। फिल्म में शाहिद और करीना की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed