बॉलीवुड के ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने अपने किरदारों से खूब प्रयोग किए और दर्शकों के दिलों को जीता। आमतौर पर अभिनेता पर्दे पर हीरो बनकर वाहवाही बटोरते हैं लेकिन कई ऐसे भी हैं जो खलनायक बनकर छा गए। ना उन्होंने अपने अभिनय से बल्कि लुक्स से भी हीरो पर भारी पड़े। तो चलिए इसी कड़ी में ऐसे अभिनेताओं के बारे बताते हैं जो पर्दे पर खलनायक के रोल में दिखे लेकिन लुक्स की वजह से उन्होंने तालियां बटोरी।
खूंखार खलनायक बनकर इन 10 अभिनेताओं ने जीता दिल, गुड लुक्स से हीरो पर पड़े भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त
संजय दत्त ने अपने पूरे करियर के दौरान भिन्न-भिन्न तरह के किरदार किए। लंबी चौड़ी कद काठी वाले संजय दत्त कई फिल्मों में खलनायक बने। हीरो के किरदार में तो संजय दत्त फिट बैठे ही विलेन बनकर भी उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने फिल्म वास्तव, अग्निपथ और पानीपत में विलेन का किरदार किया है।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह का पद्मावत का रोल भला कौन भूल सकता है। भले ही फिल्म में रणवीर सिंह का किरादर निगेटिव रहा हो लेकिन उनकी चर्चा शाहिद कपूर से ज्यादा रही। इस फिल्म में उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
सैफ अली खान
हैंडसम सैफ अली खान को देखकर पहले कौन कह सकता था कि वह विलेन के किरदार में फिट बैठ सकते हैं। सैफ उन कलाकारों में से एक हैं जो हर एक किरदार में खुद को अच्छे ढाल लेते हैं। फिल्म ओमकारा में उनके किरदार को देखकर तो हर कोई हैरान रह गया। उसके बाद तानाजी में भी सैफ विलेन बनकर सुर्खियां बटोर चुके हैं।
सोनू सूद
लॉकडाउन में लोगों की मदद कर सोनू सूद असल जिंदगी के हीरो बन गए। हालांकि पर्दे पर उन्हें खलनायक के किरदार में ही ज्यादा देखा गया। सोनू सूद ने दबंग, आर राजकुमार और सिम्बा सहित कई फिल्मों में विलेन के किरदार किए हैं। अपने गुड लुक्स और सिक्स पैक एब्स से सोनू लड़कियों के फेवरेट बन गए।