{"_id":"6037265b8ebc3e1dcd5a99ec","slug":"karan-johar-invites-select-media-to-watch-film-brahmastra-clippings-gets-mixed-response-disney-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट्स पर पहुंचे चुनिंदा पत्रकार, इसी साल रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट्स पर पहुंचे चुनिंदा पत्रकार, इसी साल रिलीज होगी फिल्म
ब्रह्मास्त्र की टीम- रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की पहले से बन रहीं या बनकर तैयार हो चुकी फिल्मों में से तकरीबन सभी फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। लेकिन, पिछले तीन चार साल से बनती रही करण जौहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज डेट फाइनल करने पर काम अब भी जारी है। बुधवार को देश के कुछ चुनिंदा पत्रकारों ने इस फिल्म की पहली बार विशेष झलकियां देखीं।
2 of 5
ब्रह्मास्त्र की टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई में अपनी फिल्ममेकिंग को लेकर कम और अपनी स्टाइल, अपने बच्चों और अपने विवादों को लेकर करण जौहर लगातार चर्चा में रहे हैं। कभी वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए तो कभी अपनी फिल्मों ‘कलंक’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ और ‘ड्राइव’ को लेकर दर्शकों के निशाने पर रहे। डिजनी को बिक चुकी कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ मिलकर करण जौहर की कंपनी ने खूब मुनाफा कमाया। लेकिन, अब हालात बदल चुके हैं।
3 of 5
ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का लोगो कुंभ के मेले में रिलीज हुआ था, तभी लोगों ने इस फिल्म से जुड़ी कुछ भी सामग्री पहली बार देखी थी। तब से अब जाकर फिल्म के मेकर्स ने अपनी फिल्म का कोई भी हिस्सा अपनी कंपनी से बाहर के लोगों को दिखाया है। बुधवार को जब आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के टीजर को लेकर अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही थीं, उनकी एक और फिल्म कसौटी पर कसी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ब्रह्मास्त्र की टीम- रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन और अयान मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी की असल जिंदगी में शुरूआत कराने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का पोस्ट प्रोडक्शन काम तेजी से चल रहा है। डिजनी इंडिया चाहती है कि किसी भी तरह ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हो जाए। फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने से पहले देश के चुनिंदा पत्रकारों को फिल्म की लोकेशन और इसके विशालकाय सेट्स दिखाए जा रहे हैं। ये टूर इस तरह से तैयार किया गया है कि इन्हें देखने वाले अपने क्षेत्र की संवेदनाओं के अनुसार इन पर प्रतिक्रिया दे सकें। जैसे दक्षिण भारत से आए लोगों को नागार्जुन से जुड़ी लोकेशन खासतौर से दिखाए गए। इसके बाद अलग अलग क्षेत्रों के पत्रकारों को भी इस टूर पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करण जौहर की कंपनी के लिए साल 2021 काफी अहम होने जा रहा है। उनकी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। फॉक्स स्टार स्टूडियो को जब से डिजनी ने खरीदा है, उनकी एक भी फिल्म के साथ कोई दूसरा बड़ा स्टूडियो अब तक नहीं जुड़ सका है। लंदन की मोबाइल कंपनी लाइका वालों ने उनकी फिल्मों में पैसा लगाने की बात तो मान ली है, लेकिन इन फिल्मों के वितरण को लेकर धर्मा की अलग अलग कंपनियों से बात अब भी जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।