{"_id":"60371acf9244ab6c6b76ddda","slug":"randhir-kapoor-talked-about-saif-ali-khan-and-kareena-kapoor-second-son-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या रखा है सैफ और करीना ने अपने नन्हे राजकुमार का नाम? नाना रणधीर कपूर ने कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या रखा है सैफ और करीना ने अपने नन्हे राजकुमार का नाम? नाना रणधीर कपूर ने कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 25 Feb 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणधीर कपूर, करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान दूसरी बार मां बन चुकी हैं। 21 फरवरी को करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। सैफ और करीना के माता पिता बनते ही फैंस के बीच उनके दूसरे बच्चे के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। फैंस जानना चाह रहे हैं कि तैमूर के छोटे भाई का क्या नाम रखा जाएगा? वहीं अपने नाती के नाम के बारे में बात करते हुए रणधीर कपूर ने फैंस को एक खास जानकारी दे दी है।
2 of 5
रणधीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने अपने नाती के नाम को लेकर खुलासा किया है। दरअसल रणधीर का कहना है कि उनके नाती के जन्म को महज कुछ ही दिन हुए हैं ऐसे में अभी तक उसका कोई नाम नहीं रखा गया है। रणधीर कपूर ने कहा कि, 'ये बहुत जल्दी है। अभी तक हमने उसका नाम नहीं सोचा है'।
3 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
वहीं दूसरी तरफ फैंस करीना और सैफ के नन्हे राजकुमार के नाम के बारे में जानने के लिए बेकरार हैं। दरअसल जब सैफ ने तैमूर के नाम का खुलासा किया था तो इस नाम पर काफी विवाद हुआ था। फैंस का कहना था कि सैफ ने क्रूर शासक के नाम पर अपने बेटे का नाम रखा है। वहीं सैफ ने सफाई देते हुए कहा था कि शासक का नाम तिमूर था जबकि उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर
- फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
बता दें कि करीना कपूर को उनकी डिलीवरी के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बेटे को जन्म देने के बाद करीना अपने पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ अस्पताल के बाहर स्पॉट हुई थीं। फैंस उनके नन्हे राजकुमार के चेहरे को देखने के लिए भी बेकरार हैं, लेकिन अभी तक उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
5 of 5
बच्चों संग सैफ अली खान
- फोटो : Social media
करीना के दूसरे बेटे को जन्म देने के बाद सैफ चौथे बच्चे के पिता बन चुके हैं। उनके पूर्व पत्नी अमृता से पहले से दो बच्चे हैं इब्राहिम और सारा। वहीं करीना और सैफ के बेटे हैं तैमूर और अब तैमूर के छोटे भाई भी नवाब परिवार का हिस्सा बन चुके हैं। फैंस सैफ और करीना के छोटे बेटे का चेहरा और नाम जानने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन अभी तक सैफ और करीना की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।