फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तुलसी अपार्टमेंट की खिड़की से गिरकर हुई थी दिव्या भारती की मौत, मां के सपने में आकर कहती थीं ये बात...

Thu, 25 Feb 2021 08:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 25 Feb 2021 08:23 AM IST
विज्ञापन
Divya Bharti Birthday Special: Know untold Story of Actress After her Death
दिव्या भारती

दिव्या भारती 90 के दशक की ऐसी खूबसूरत अभिनेत्री थीं जिन्होंने अपने लुक्स और मासूमियत से पूरे देश के दिल में जगह बना ली थीं। अपने तीन साल के छोटे से फिल्मी करियर में दिव्या भारती के खाते में कई हिट फिल्में थीं। दिव्या भारती सिनेमाई दुनिया का वह चेहरा बनी, जिसे पर्दे पर रोता देखकर पत्थर दिल भी पिघल जाए। दिव्या का जन्म 25 फरवरी, 1974 को हुआ था। दिव्या ने 19 साल की उम्र में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करना शुरू कर दिया था, जिनकी एक मुस्कान को देखने के लिए थिएटर हाउसफुल हो जाया करते थे।

Divya Bharti Birthday Special: Know untold Story of Actress After her Death
दिव्या भारती

उस दौर में दिव्या भारती की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक साल के अंदर 14 फिल्में साइन कर ली थीं। 4 अप्रैल को दिव्या एक फिल्म की शूटिंग कर चेन्नई से मुंबई लौटीं। अगले दिन उन्हें शूटिंग के लिए हैदराबाद जाना था। लेकिन वो सुबह फिर कभी नहीं आई। महज 19 साल की उम्र में अपार्टमेंट की खिड़की से दिव्या रात 11.30 बजे ग्राउंड फ्लोर पर गिरीं और उनकी मौत हो गई। हालांकि वह कैसे गिरीं, उनकी मौत आत्महत्या थी, मर्डर या फिर महज दुर्घटना यह बात आज भी रहस्य ही है। मुंबई पुलिस के मुताबिक दिव्या भारती की मौत एक एक्सिडेंट है। 

Divya Bharti Birthday Special: Know untold Story of Actress After her Death
दिव्या भारती

दिव्या की मौत के बाद कई अजीब किस्से सामने आए। खुद दिव्या भारती की मां ने बताया था कि मरने के बाद दिव्या सपने में उन्हें जगाने आती थीं। जब भी उनको जल्दी जागना होता था, दिव्या सपने में आकर जगा देती थीं। इतना ही नहीं दिव्या साजिद नाडियाडवाला की दूसरी पत्नी वर्धा के सपने में भी आती थीं। दिव्या की मां ने एक एंटरव्यू में ये सारी बातें कहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Bharti Birthday Special: Know untold Story of Actress After her Death
साजिद नाडियाडवाला, दिव्या भारती - फोटो : फाइल

दिव्या भारती ने साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली थी लेकिन ये बात उनके करियर को ध्यान में रखते हुए छिपाकर रखी गई थी। 10 मई, 1992 में साजिद और दिव्या की शादी हुई थी। हालांकि दिव्या की मौत के बाद साजिद ने वर्धा से शादी कर ली। पत्रकार वर्धा खान दिव्या भारती की मौत पर स्टोरी कर रही थीं. इस सिलसिले में उनकी साजिद से मुलाकात हुई। जब दिव्या भारती की मौत हुई तो उनकी दो फिल्में रिलीज होने वाली थीं। एक थी रंग और दूसरी शतरंज।

विज्ञापन
Divya Bharti Birthday Special: Know untold Story of Actress After her Death
दिव्या भारती

दिव्या ने उस वक्त अनिल कपूर के साथ फिल्म लाडला की तकरीबन 80 फीसदी शूटिंग पूरी कर ली थी। बाद में उनकी जगह श्रीदेवी को लेकर फिल्म पूरी की गई। दिव्या ने 1990 में बड़े पर्दे पर तेलुगु फिल्म 'बोबिली राजा' से डेब्यू किया था। 1992 में 'विश्वात्मा' फिल्म से उन्होंने बॉलिवुड में एंट्री की। आज भी दिव्या को उनके फैंस याद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed