फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मशहूर सिंगर का 17 साल छोटी उर्वशी रौतेला पर आ गया था दिल, करना चाहते थे शादी

Thu, 25 Feb 2021 08:22 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 25 Feb 2021 08:22 AM IST
विज्ञापन
Urvashi Rautela Birthday: Jumme ki raat singer wants to marry Glamorous Urvashi Rautela
उर्वशी रौतेला - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती और बोल्ड अंदाज के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के एक मशहूर सिंगर उर्वशी रौतेल पर फिदा थे। वो इस कदर अपना दिल हार बैठे थे कि उन्होंने उर्वशी से शादी करने का मन भी बना लिया था। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि बात बिगड़ गई। आज हम आपको उर्वशी रौतेले की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।



 

Urvashi Rautela Birthday: Jumme ki raat singer wants to marry Glamorous Urvashi Rautela
उर्वशी रौतेला और मीका सिंह - फोटो : Instagram

उर्वशी रौतेला की खूबसूरती के चर्चे यूं ही नहीं हैं, उन्होंने कई खिताब भी अपने नाम किए हैं। उर्वशी रौतेला ने महज 17 साल की उम्र ने 'मिस यूनिवर्स इंडिया' का ताज अपने नाम कर लिया था। फिर साल 2011 में उन्हें 'मिस टूरिस्ज्म क्वीन ऑफ द ईयर' का खिताब दिया गया। साल 2011 में ही एक्ट्रेस 'मिस एशियन सुपर मॉडल' का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। खूबसूरती के लिए मशहूर अभिनेत्री पर जब सिंगर मीका सिंह का दिल आया, तो सभी लोग हैरान रह गए थे। 

Urvashi Rautela Birthday: Jumme ki raat singer wants to marry Glamorous Urvashi Rautela
उर्वशी रौतेला - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह, जो अपने फैंस के दिलों में अपनी आवाज के जादू के चलते राज करते हैं। उनका दिल अभिनेत्री उर्वशी रौतेला पर आ गया था। सिर्फ यही नहीं मीका सिंह ने अपने फैन्स को भरोसा दिलाया था कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंध जायेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान जब मीका से शादी के बारे में पूछा गया था कि वो किसके साथ शादी करना चाहते हैं। तो इस पर उन्होंने कहा था कि, वो ‘सनम रे’ की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से शादी करना चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Rautela Birthday: Jumme ki raat singer wants to marry Glamorous Urvashi Rautela
उर्वशी रौतेला - फोटो : Instagram

बता दें कि उर्वशी और मीका सिंह के बीच 17 साल का अंतर है। तो वहीं जब एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से इस बारे में बात की गई। तो उन्होंने शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि, 'मैं तब शादी करूंगी जब मेरे चचेरे भाई-बहन की शादी हो जाएगी, मुझे फिलहाल मेरे करियर पर ध्यान देना है, जब वक्त आएगा तो मैं खुद सबको बता दूंगी।' हालांकि, बाद में इन खबरों को महज अफवाह करार दिया गया था।

विज्ञापन
Urvashi Rautela Birthday: Jumme ki raat singer wants to marry Glamorous Urvashi Rautela
उर्वशी रौतेला - फोटो : Instagram

उर्वशी रौतेला के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने एक्शन-रोमांस बेस्ड फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में वह सनी देओल की पत्नी की भूमिका में नजर आईं थीं। इसके बाद अभिनेत्री बॉलीवुड रैपर हनी सिंह के वीडियो एल्बम 'लव डोज' में नजर आई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'सनम रे', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'हेट स्टोरी 4' और 'पागलपंती' जैसी फिल्मों में काम किया। साल 2020 में उर्वशी रौतेला की फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' रिलीज हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed