सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Janhvi Kapoor Was Seen Dancing With Her Old Co Actors Except Varun Dhawan

Janhvi Kapoor: वरुण धवन को भूल गईं जान्हवी, पुराने को-एक्टर्स संग ‘बिजुरिया’ गाने पर डांस करती दिखीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 09 Sep 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
सार

जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का एक गाना ‘बिजुरिया’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में वरुण और जान्हवी नजर आ रहे हैं। इसी गाने को जान्हवी कपूर ने अपने कुछ पुराने को-एक्टर्स साथ रिक्रिएट किया है। 
 

Janhvi Kapoor Was Seen Dancing With Her Old Co Actors Except Varun Dhawan
जान्हवी कपूर, विशाल जेठवा, ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
विज्ञापन

विस्तार

जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ रिलीज हो चुकी है। जल्द ही उनकी एक और फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज होगी। इस फिल्म का एक गाना ‘बिजुरिया’ रिलीज हो चुका है। इस गाने पर ही जान्हवी कपूर ‘होमबाउंड’ फिल्म के अपने को-एक्टर संग डांस करती दिखीं। यूजर्स ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है। 

Trending Videos


जान्हवी ने ईशान खट्टर और विशाल जेठवा संग किया डांस, वरुण ने किया रिएक्ट
जान्हवी कपूर ने ईशान खट्टर और विशाल जेठवा के साथ ‘बिजुरिया’ गाने पर जमकर डांस किया। तीनों ने पहले फिल्म ‘होमबाउंड’ में काम किया था। इनके डांस पर वरुण धवन ने जान्हवी कपूर की पोस्ट पर रिएक्ट किया है। वरुण ने लिखा, ‘सो गुड।’ कई और सेलेब्स ने इस वीडियो को लाइक किया है। फैंस ने भी जान्हवी, ईशान और विशाल की वीडियो को लाइक किया है, इस वीडियो पर दो लाख लाइक्स हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


सोनू निगम का पुराना गाना रिक्रिएट किया गया
यह गाना सोनू निगम की साल 1999 में आई म्यूजिक एल्बम ‘मौसम’ के गीत 'बिजुरिया' का रीएक्रिएशन है। फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भी सोनू निगम के हुक स्टेप को ही कॉपी किया गया है। बस गाने में कुछ एक नई लाइन्स जोड़कर इसे रीमिक्स कर दिया गया है। 

जान्हवी कपूर की 'परम सुंदरी' बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ी
जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ को बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन हो चुके हैं। इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। आज यानी मंगलवार को जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म ने 74 लाख रुपये ही कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन अब तक 50 करोड़ रुपये भी नहीं हुआ है, ‘परम सुंदरी’ की कुल कमाई 47.49 करोड़ रुपये है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed