सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Javed Akhtar Shares Health Update Of Salim Khan Says He is Fine Now And Recovering Soon

जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताया अब कैसी है तबीयत; अभी भी अस्पताल में हैं सलमान खान के पिता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 06 Mar 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Salim Khan Health Update: सलीम खान पिछले काफी वक्त से अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनके दोस्त और दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने सलीम खान की हेल्थ के बारे में जानकारी दी है। जानिए उन्होंने क्या बताया…

Javed Akhtar Shares Health Update Of Salim Khan Says He is Fine Now And Recovering Soon
सलीम खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुपरस्टार सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान अभी भी अस्पताल में ही भर्ती हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्हें माइनर ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनके दोस्त और गीतकार व पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने सलीम खान की हेल्थ पर अपडेट दी है।

Trending Videos

सलीम खान अब स्वस्थ हैं
हाल ही में दिल्ली में एक किताब के विमोचन में पहुंचे जावेद अख्तर ने सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी साझा की। लेखक ने बताया कि सलीम अब ठीक हैं। वह ठीक हैं और स्वस्थ हो रहे हैं। वह कुर्सी पर बैठे बात कर रहे हैं। मेरा मतलब है, उनकी सेहत में सुधार हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Javed Akhtar Shares Health Update Of Salim Khan Says He is Fine Now And Recovering Soon
आमिर खान और डेजी शाह - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान और डेजी शाह ने भी दी थी अपडेट
इससे पहले आमिर खान ने भी मीडिया को सलमान खान के पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि मैं सलीम साहब से मिलने गया था। हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

चूंकि वह आईसीयू में थे, इसलिए मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल सका। मैं परिवार के साथ बैठा था। अलवीरा ने मुझे बताया कि उनकी सेहत में दिन-प्रतिदिन सुधार हो रहा है। हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द घर लौट आएं और पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।

हाल ही में डेजी शाह ने भी बताया कि दिग्गज पटकथा लेखक की तबीयत अब काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि सलीम सर अब ठीक हैं। उनकी हालत स्थिर है। वो खतरे से बाहर हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘हमारे लिए एक प्रिवलेज है’, नेपोटिज्म पर सैफ अली खान ने दी प्रतिक्रिया; बताया बच्चों को देते हैं क्या सलाह?

फरवरी में बिगड़ी थी सलीम खान की तबीयत
सलीम खान को फरवरी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। जहां उन्हें शुरुआत में आईसीयू में रखा गया था। बीच में उन्हें डॉक्टर्स ने ऐहितियातन वेंटिलेटर पर भी रखा था। हालांकि, अब उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed