फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओपनिंग डे पर ही ढेर हुई ‘चरक’, शुक्रवार को ‘द केरल स्टोरी 2’ ने दिखाया दम; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन

Sat, 07 Mar 2026 09:09 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 07 Mar 2026 09:09 AM IST
सार

Box Office Collection: शुक्रवार को फिल्म ‘चरक’ रिलीज हुई लेकिन इस फिल्म को दर्शकों से कुछ खास अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला है। जानिए, इस फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया। साथ ही ‘अस्सी’ और ‘द केरल स्टोरी 2’ ने शुक्रवार को कितनी कमाई की है? जानिए। 

विज्ञापन
Charak Day 1 Collection And Movie Assi To The Kerala Story 2 Earning Till Now
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' और 'चरक' - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को फिल्म ‘चरक’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की कहानी अंधविश्वास के ईद-गिर्द बुनी गई है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। वहीं कई दिनों से ‘अस्सी’ और ‘द केरल स्टोरी 2’ सिनेमाघरों में मौजूद हैं। जानिए, शुक्रवार को इन फिल्मों का कितना कलेक्शन रहा है।

Charak Day 1 Collection And Movie Assi To The Kerala Story 2 Earning Till Now
फिल्म 'चरक' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘चरक’ ने पहले दिन कितना कमाया? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘चरक’ ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म की यह शुरुआत काफी धीमी है। पहले दिन ही यह फिल्म दर्शकों के लिए तरस गई। फिल्म की कहानी एक थ्रिलर ड्रामा है। इसमें तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास की कहानी को दिखाया गया है। 

Charak Day 1 Collection And Movie Assi To The Kerala Story 2 Earning Till Now
'द केरल स्टोरी 2' - फोटो : वीडियो ग्रैब
‘द केरल स्टोरी 2’ का करोड़ों में जारी कमाई 
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को सिनेमाघरों में लगे हुए 8 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म अब भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन 2.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 25.40 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Charak Day 1 Collection And Movie Assi To The Kerala Story 2 Earning Till Now
फिल्म 'अस्सी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘अस्सी’ का लाखों में सिमटा कलेक्शन
फिल्म ‘अस्सी’ को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म का कलेक्शन अब लाखों में सिमट गया है। फिल्म ने 15वें दिन यानी शुक्रवार को सिर्फ 22 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 9.8 करोड़ रुपये है। फिल्म की कहानी दुष्कर्म पीड़िता की व्यथा और पीड़ा को दिखाती है। साथ ही हमारे कानून व्यवस्था की स्थिति को भी बयां करती है। 

 
विज्ञापन
Charak Day 1 Collection And Movie Assi To The Kerala Story 2 Earning Till Now
फिल्म 'ओ रोमियो' - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
'ओ रोमियो' के कलेक्शन में गिरावट
सिनेमाघरों में अब भी शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' टिकी है। इस फिल्म ने रिलीज के 22वें दिन 49 लाख रुपये कमाए हैं। शाहिद कपूर की फिल्म का कलेक्शन भी अब लाखों में सिमट गया है। फिल्म को विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया है। यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed