सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Javed Akhtar Supports Dhurandhar Says What Is Wrong With Propaganda Films He Loved First Part More Than Second

‘प्रोपेगेंडा फिल्मों में गलत क्या है?’ ‘धुरंधर’ की आलोचनाओं पर बोले जावेद अख्तर; बताया कैसी लगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 04 May 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Javed Akhtar Take On Dhurandhar: ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। लेकिन फिल्म को आलोचनाओं का भी सामने करना पड़ा। अब ‘धुरंधर’ को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने पर जावेद अख्तर ने भी अपनी बात कही। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

Javed Akhtar Supports Dhurandhar Says What Is Wrong With Propaganda Films He Loved First Part More Than Second
धुरंधर पर जावेद अख्तर ने रखी अपनी राय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ 46 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म अभी भी अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि, ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। कई लोगों ने फिल्म पर प्रोपेगेंडा फिल्म होने का आरोप भी लगाया और इसकी आलोचना की। अब दिग्गज गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर ने भी ‘धुरंधर’ को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर भी बात की।

Trending Videos

जावेद अख्तर को पसंद आई ‘धुरंधर’
हाल ही में जावेद अख्तर एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्हें एक ज्वेलरी ब्रांड द्वारा खास सम्मान से सम्मानित भी किया गया। इस इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए जावेद अख्तर से ‘धुरंधर’ को लेकर सवाल किया किया गय और इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताने पर उनकी राय पूछी गई। पीटीआई के अनुसार, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जावेद अख्तर ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि आप प्रोपेगेंडा फिल्मों से क्या मतलब रखते हैं। मुझे धुरंधर बहुत पसंद आई। यह एक बेहतरीन फिल्म थी। मुझे पहली फिल्म दूसरे पार्ट से ज्यादा पसंद आई।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Javed Akhtar Supports Dhurandhar Says What Is Wrong With Propaganda Films He Loved First Part More Than Second
जावेद अख्तर - फोटो : पीटीआई

हर फिल्म की अपनी एक विचारधारा होती है
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए दिग्गज गीतकार ने कहा कि हर कहानी एक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है, लेकिन क्या कोई कहानी सिर्फ इसलिए प्रोपेगेंडा बन जाती है, क्योंकि वह दर्शकों के एक वर्ग को पसंद नहीं आती? हर किसी को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। प्रोपेगेंडा फिल्मों में क्या गलत है? हर फिल्म निर्माता का काम सच्चाई को दिखाना है।

हर कहानी, चाहे वह काल्पनिक ही क्यों न हो, सतह के नीचे एक खास विचारधारा समेटे रहती है। इसलिए फिल्में अनिवार्य रूप से एक संदेश या नैतिक शिक्षा देती हैं, जिसे दर्शक अलग-अलग तरीकों से समझ सकते हैं या अपने-अपने नजरिये के अनुसार नाम दे सकते हैं।

Javed Akhtar Supports Dhurandhar Says What Is Wrong With Propaganda Films He Loved First Part More Than Second
फिल्म 'धुरंधर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुए ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ एक फ्रेंचाइजी है, जिसकी दो फिल्में रिलीज हुई हैं। पहली फिल्म पिछले साल के अंत में रिलीज हुई थी, जिसे काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस साल 19 मार्च को रिलीज हुआ था।

इस फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड स्थापित किए। बॉक्स ऑफिस पर 46 दिन बिता चुकी ‘धुरंधर 2’ अभी भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म भारत में 1100 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुकी है। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1700 करोड़ रुपए से भी ऊपर का है।

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। उनके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर सहित कई कलाकार हैं। जबकि ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना भी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed