फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jay Om Prakash Birth Anniversary His daughter Pinkie married Rakesh Grandfather of Hrithik Roshan know more

Jay Om Prakash: मुशायरों में जाते थे ऋतिक के नाना जय ओम प्रकाश, इन खास अक्षरों से क्यों रखते थे फिल्मों के नाम

Fri, 24 Jan 2025 08:41 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 24 Jan 2025 08:41 AM IST
सार

Jay Om Prakash Birth Anniversary: आज ऋतिक के नाना, राकेश रोशन के ससुर और बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक जय ओम प्रकाश की जयंति है। आज उनकी जयंति के अवसर पर आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अन्छुए पहलुओं के बारे में बताते हैं। 

विज्ञापन
Jay Om Prakash Birth Anniversary His daughter Pinkie married Rakesh Grandfather of Hrithik Roshan know more
जय ओम प्रकाश की आज है जयंति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर निर्माता-निर्देशक जय ओम प्रकाश का जन्म 24 जनवरी 1927 को लाहौर में हुआ था। जय ओम प्रकाश ने 'आप की कसम', 'आक्रमण', और 'आदमी खिलोना है' जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया। जय ओम प्रकाश की आज जयंति के अवसर पर जानते हैं कि उनकी ज्यादातर फिल्मों के नाम दो खास अक्षरों से होते थे।
विज्ञापन

 

ऋतिक के नाना थे जय ओम प्रकाश
जय ओम प्रकाश की बेटी पिंकी की शादी निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन से हुई है, उस नाते  ऋतिक के नाना लगे जय ओम प्रकाश। जे ओम प्रकाश ने अपने करियर के दौरान कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनका फिल्मी सफर आसान नहीं था। उन्होंने अपने शुरुआती दौर में काफी संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी फिल्मों का नाम 'अ' या 'आ' से क्यों रखते थे
जय ओम प्रकाश ने 'आप की कसम', 'आक्रमण', 'आशिक हूं बहारों का', 'आखिर क्यों?' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया, जिसमें राजेश खन्ना मुख्य नायक थे। उनकी बाकी सफल निर्देशित फिल्मों में अपनापन, आशा, अपना बना लो, अर्पण और आदमी खिलोना है जैसी फिल्में शामिल हैं, जिसमें जीतेन्द्र मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। उनकी ज्यादातर फिल्मों का नाम 'अ' अक्षर या 'आ' से ही शुरू होता था। ऐसा इसलिए क्योंकि वह इन दोनों अक्षरों को काफी लकी मानते थे। दिलचस्प बात तो यह है कि उनके दामाद राकेश रोशन का हाल कुछ ऐसा ही है। राकेश रोशन की भी ज्यादातर फिल्मों का नाम 'क' अक्षर से शुरू होता है।
 
विज्ञापन

मुंबई में किया था स्पॉट ब्वॉय के रूप में काम
यह ओम प्रकाश की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था, जब वह छोटी- मोटी नौकरी के लिए मोहताज थे। मुंबई आने के बाद जय ओम प्रकाश ने एक स्पॉट ब्वॉय के रूप में काम किया। कथित तौर पर एक पुराने इंटरव्यू में जय ओम प्रकाश ने बताया था कि स्पॉट ब्वॉय के तौर पर काम करने के दौरान उन्होंने फिल्मों में और भी कई छोटे- मोटे काम किए थे। कथित तौर पर ऋतिक के नाना को मुशायरों को बहुत शोक था, इसलिए वह अक्सर मुशायरों में जाया करते थे।

बतौर निर्देशक पहली हिट फिल्म
1974 में आई 'आप की कसम' उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में राजेश खन्ना, मुमताज और संजीव कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म को  प्रकाश साहब के करियर की पहली हिट फिल्म भी माना जाता है। उसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं।
 

ऋतिक के काफी नजदीक थे 
जय ओम प्रकाश अपने नाती ऋतिक रोशन के काफी करीब थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जय ओम प्रकाश चाहते थे कि उनके गुजर जाने के बाद ऋतिक रोशन ही उनका अंतिम संस्कार करें।

यह भी पढ़ें:
Suchitra Krishnamoorthi: क्या वाकई राम गोपाल वर्मा से शादी करना चाहती थीं सुचित्रा? प्रीति को क्यों कहा आदमखोर

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed