सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaya Bachchan Reacts To Controversy Over Janhvi Kapoors Character Portrayal In Peddi

‘लाइन क्रॉस करने की हिम्मत नहीं की’, ‘पेद्दी’ में जान्हवी के रोल पर बवाल के बीच जया बच्चन का बयान, कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 08 Jun 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Peddi Movie: ‘पेद्दी’ फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के किरदार को लेकर दर्शकों ने काफी सवाल उठाए। उनका कहना था कि फिल्म में जान्हवी के किरदार को कामुक बनाया गया है। अब इस मामले पर वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन का बयान भी सामने आया है।

Jaya Bachchan Reacts To Controversy Over Janhvi Kapoors Character Portrayal In Peddi
जान्हवी कपूर और जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘पेद्दी’ फिल्म में जान्हवी के किरदार को लेकर रिलीज के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। दर्शकों ने फिल्म पर भड़ककर ये कहा है कि जान्हवी के किरदार को बेवजह ज्यादा ग्लैमरस और गलत तरीके से पेश किया गया है। अब इस मामले पर जया बच्चन ने भी रिएक्ट किया है। 

Trending Videos

जया बच्चन ने बताया अपना अनुभव
एक इंटरव्यू के दौरान जया बच्चन ने अपने करियर का एक अनुभव याद किया, जब एक डायरेक्टर ने एक सीन में उन्हें जरूरत से ज्यादा ग्लैमरस दिखाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने इसका विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को सेट पर ही रोक देना बहुत जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि जब उनके साथ ऐसा हुआ, तो उन्होंने तुरंत रिएक्ट किया और उसके बाद किसी ने उनके साथ ऐसी हद पार करने की हिम्मत नहीं की।

विज्ञापन

Jaya Bachchan Reacts To Controversy Over Janhvi Kapoors Character Portrayal In Peddi
श्रम संबंधी समिति की सदस्य बनीं जया बच्चन - फोटो : ANI

इस फिल्म का किया जिक्र
उन्होंने कहा, ‘किसी ने कभी मेरे साथ लाइन क्रॉस करने की हिम्मत नहीं की। सिर्फ एक बार ऐसा हुआ जब एक डायरेक्टर ने मुझे ऑब्जेक्टिफाई करने की कोशिश की, और मैंने फिर कभी उसके साथ काम नहीं किया।’

रिपोर्ट के अनुसार, बच्चन 1972 की फिल्म ‘शोर’ की शूटिंग के दौरान हुई एक घटना का जिक्र कर रही थीं, जिसमें उन्होंने एक स्ट्रीटवॉकर का रोल निभाया था। उस समय डायरेक्टर चाहते थे कि वह पूरी फिल्म में घाघरा-चोली पहनें, लेकिन बच्चन ने कहा कि वह इसके साथ दुपट्टा भी पहनेंगी, जिससे उनका ऊपरी हिस्सा ढका रहे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था।

ये भी पढ़ें- 400 करोड़ की ब्लॉकबस्टर ठुकरा बैठे वरुण धवन, नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म में कंगना संग बनने वाली थी जोड़ी

Jaya Bachchan Reacts To Controversy Over Janhvi Kapoors Character Portrayal In Peddi
पेद्दी फिल्म - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
4 जून को रिलीज हो गई है ‘पेद्दी’
राम चरण चार जून को रिलीज हुई 'पेद्दी' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वह एक ऐसे गांव के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो एक स्पोर्ट्स स्टार होने के साथ-साथ एक कम्युनिटी लीडर भी है। इसमें जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्यांशु भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed