फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jiah khan case final verdict sooraj pancholi first reaction after being acquitted

Sooraj Pancholi: मेरी जिंदगी के 10 साल कौन लौटाएगा? जिया खान मामले पर कोर्ट के फैसले के बाद बोले सूरज पंचोली

Fri, 28 Apr 2023 06:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 28 Apr 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
jiah khan case final verdict sooraj pancholi first reaction after being acquitted
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

3 जून 2013 को जिया खान ने अपने फ्लैट में मृत अवस्था में मिली थीं। कहा गया कि उन्होंने आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया था। लेकिन अभिनेत्री ने जाने से पहले अपने कमरे में छह पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसके आधार पर सूरज पंचोली को इस मामले में आरोपी बनाया गया था। सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। हालांकि आज करीब 10 साल बाद इस मामले पर फैसला आया और अभिनेता को रिहा कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने चैन की सांस ली है। 

विज्ञापन

दर्दनाक बीते 10 साल
रिहा होने के बाद अभिनेता ने पहली बार इस मामले पर रिएक्शन दिया है। सूरज पंचोली ने कोर्ट का फैसला आने के बाद पैपराजी को मिठाई बांटी और राहत की सांस ली। इस मामले में अभिनेता ने कहा, 'इस फैसले को लेकर 10 साल दर्दनाक बीते हैं और इसने मेरा रातों की नींद हराम कर दी थी, लेकिन आज मैंने न सिर्फ अपने खिलाफ चल रहा यह मुकदमा जीता है, बल्कि अपनी गरिमा और आत्मविश्वास भी वापस पा लिया है, लेकिन इसने काफी लंबा समय लिया।'   

इसे भी पढ़ें- Jiah Khan Suicide Case: जिया खान की मौत से सूरज पंचोली के बरी होने तक, टाइमलाइन में समझें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

खत्म हो गया दुख
अभिनेता ने आगे कहा, 'इस तरह के जघन्य आरोपों के साथ दुनिया का सामना करने के लिए बहुत साहस है। मैं ईश्वर से आशा और प्रार्थना करता हूं कि इतनी कम उम्र में मैंने बहुत कुछ झेला है। मुझे नहीं पता कि मुझे मेरे जीवन के ये 10 साल कौन वापस देगा, लेकिन मुझे खुशी है कि आखिरकार मेरे और मेरे परिवार के लिए यह दुख खत्म हो गया है। इस दुनिया में शांति से बड़ा कुछ भी नहीं है।' 

विज्ञापन

सिद्धिविनायक दर्शन करने जाएंगे पंचोली
बता दें कि इस मामले में फैसला सुनाने वाले विशेष सीबीआई जज एएस सैय्यद ने कहा कि 'सबूतों की कमी के कारण सूरज को दोषी नहीं ठहराया गया और उनको रिहा किया जाता है। बता दें कि रिहा होकर कोर्ट से बाहर आने के बाद सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने कहा कि 'मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं।' इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सूरज पंचोली सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed