{"_id":"8ae470a2-d366-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"jiah-suicide-case-suraj-s-mother-zarina-wahab-told","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जिया के सुसाइड करने की वजह सूरज नहीं, कोई और'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जिया के सुसाइड करने की वजह सूरज नहीं, कोई और'
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 13 Jun 2013 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की सुसाइड मामले में आरोपी सूरज पंचोली की मां अभिनेत्री जरीना वहाब ने बेटे को निर्दोष बताते हुए कहा है कि जिया खान की सुसाइड करने के पीछे वजह कुछ और होंगी।
विज्ञापन
उसने बेटे सूरज को निर्दोष बताते हुए कहा कि अमेरिका में जन्मी जिया कई साल से अवसाद में थी।
वह अपने परिवार की वजह से परेशान थी और उसके सुसाइड करने के पीछे उनके बेटे का कोई हाथ नहीं है।
जरीना का कहना है कि यह उनके बेटे के साथ अन्याय है। उनके बेटे की किसी को धोखा देने की फितरत नहीं है और न ही उसने कभी जिया के साथ कुछ गलत किया या उसे कभी धोखा दिया।
विज्ञापन
आपसी सहमति से बने जिया-सूरज के बीच संबंध
जिया और सूरज के बीच जो भी संबंध बनें वह आपसी सहमति से ही बने। फिर सूरज को ही कसूरवार ठहराना कहां का न्याय है।
उन्होंने कहा कि जिया कोई छोटी बच्ची नहीं थीं, वह 25 साल की जवान लड़की थी और उसने इंडस्ट्री में अपना करियर भी जमा लिया था लेकिन सूरज अभी मात्र 21 साल की था और उसे अभी बहुत कुछ करना था।
विज्ञापन
वह सेटल हुए बिना शादी जैसी इतनी बड़ी जिम्मेदारी को भला कैसे उठा सकता था, उसे तो अभी अपना करियर शुरू करना था और वह उसी के लिए दिन रात मेहनत कर रहा था।
लेकिन जिया खान सनकी और पोसैसिव स्वभाव की थी।
जरीना ने बताया कि उन्होंने वह कभी भी जिया खान की मां राबिया खान से नहीं मिली हैं। वक्त आने पर वह जरूर राबिया से मिलतीं और दोनों बच्चों की शादी की बात करतीं।
जिया अच्छी लड़की थी, मैं उससे खुश थी लेकिन उसने यह कदम उठाकर ठीक नहीं किया। उसमें ठहराव और सब्र नहीं था।
सूरज की मां ने कहा कि जिया समझदार थी लेकिन उसने जो कदम उठाया वह किसी भी लिहाज से ठीक नहीं था, और मैं नहीं चाहती कि कोई भी लड़की ऐसा कदम उठाए।
जरीना ने बताया कि उन्होंने जिया की मां से मिलने की भी कोशिश की ताकि वे उनसे बातचीत के जरिए सूरज का पक्ष रख सकें, लेकिन राबिया खान ने जरीना से मिलने से इनकार कर दिया।
राबिया के आरोपों को जरीना ने गलत बताया कि उनके बेटे ने जिया को खुदकुशी के लिए उकसाया।
उन्होंने जिया की मां के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सूरज जिया को बेहद चाहता था। वो ऐसा कुछ नहीं कर सकता।
जरीना ने कहा कि छह से आठ महीने के संक्षिप्त प्रेम प्रसंग के दौरान सूरज ने जिया से रिश्तों को लेकर कोई वायदा नहीं किया होगा।
हाई प्रोफाइल मामले की हर पहलु से जांच
जरीना भले ही बेटे को जिया की खुदकुशी मामले में बेकसूर मानें। लेकिन पुलिस इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच हर पहलू से कर रही है। वो सूरज से रिश्तों के बनने से लेकर बिगड़ने तक की जानकारी हासिल कर रही है।
जिया की खुदकुशी के बाद मिले खत में लिखी हर बात की पुख्ता पड़ताल कर रही है यानि आने वाले दिन सूरज के लिए अंधेरा लेकर आ सकते हैं।
इस बीचए पुलिस ने उस डॉक्टर का बयान भी दर्ज कर लिया है जिस पर जिया खान के अबोर्शन कराने का आरोप लगा है। पुलिस इस मामले पर जल्द ही अदालत को इसके सबूत देने की तैयारी कर रही है।