फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jigra Actress Alia Bhatt shared Sophie Choudry post a video of dog being cruelly beaten by maid

Alia Bhatt: पालतू कुत्ते के साथ महिला की बेरहमी पर भड़कीं आलिया भट्ट, बोलीं- इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए

Fri, 19 Apr 2024 01:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 19 Apr 2024 01:52 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने प्रोडक्शन में भी कदम रखा है। अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म जिगरा को लेकर चर्चा में चल रही हैं।  अब हाल ही में, आलिया ने पशुओं पर हो रही क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाया है और जानवरों के साथ हो रही हिंसा का पुरजोर विरोध भी किया है। अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को इस बात की सूचना दी है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
 

विज्ञापन
Jigra Actress Alia Bhatt shared Sophie Choudry post a video of dog being cruelly beaten by maid
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला नौकरानी पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को सबसे पहले गायिका सोफी चौधरी से अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। इस वीडियो के साथ गायिका ने लिखा था, "आश्चर्य है कि ये महिला अभी भी काम कर रही है ।" अब सोफी की इस पोस्ट को आलिया भट्ट ने भी शेयर किया है और इस व्यवहार को क्रूर बताया है। 
विज्ञापन



सोफी चौधरी ने शेयर की कुत्ते के साथ बर्बरता की वीडियो
सिंगर सोफी ने इस पालतू कुत्ते के बारे में फैंस को अपडेट देते हुए बताया कि जिस खूबसूरत बीगल बीरा की नौकरानी ने बेरहमी से पिटाई की थी, उस के बारे में अपडेट है कि मैंने इस कुत्ते के मालिक पार्थ और श्वेता से बात की है। दोनों को काफी आघात पहुंचा, उन्होंने यह वीडियो नहीं देखी थी। आलिया ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'अगली बार अगर किसी पालतू जानवर के साथ ऐसा करते हुए देखें तो एक वीडियो बनाकर सीधे अधिकारियों के पास ले जाएं ताकि उचित कार्रवाई हो सके।'
विज्ञापन





कुत्ते के साथ बेरहमी पर पहले भी छलका आलिया का दर्द
इससे पहले फरवरी 2024 में भी थाने के एक पशु चिकित्सालय से पालतू कुत्ते के साथ बर्बरता की वीडियो वायरल हुई थी । जिसे देखकर आलिया काफी निराश हुई थीं। उस वीडियो में चिकित्सालय के दो कर्मचारियों ने टोफू नाम के पालतू कुत्ते को काफी टॉर्चर किया था, जिसके बाद वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए आलिया ने इसे काफी निराशाजनक बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Neeru Bajwa: 'पिता करते थे गैस स्टेशन पर काम, प्रेग्रेंसी में मां करती थीं साफ सफाई का काम', कड़वी सच्चाई..

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed