सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   John Abraham admits facing criticism as an outsider in Bollywood

जॉन अब्राहम को क्यों करना पड़ा आलोचना का सामना, जानिए वजह? बोले- 'केवल शाहरुख खान और अक्षय कुमार…'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 17 Feb 2026 08:12 AM IST
विज्ञापन
सार

John Abraham: जॉन अब्राहम ने हील ही में उन परिस्थितियों के साथ काम करने के बारे में बात की, जब वो इंडस्ट्री में नए आए थे। साथ ही उन्होंने उन स्टार्स के बारे में भी बताया जिनकी फिल्म इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ थी और इस बीच उन्होंने कैसे अपना अलग रास्ता बनाया।

John Abraham admits facing criticism as an outsider in Bollywood
जॉन अब्राहम - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

जॉन अब्राहम ने हाल ही में बताया कि बॉलीवुड में बाहर से आने के कारण उन्हें बहुत आलोचना झेलनी पड़ी थी। यही नहीं जब वे फिल्मों में आए, तब इंडस्ट्री में बाहरी कलाकार बहुत कम थे। उससे पहले सिर्फ शाहरुख खान और अक्षय कुमार के अलावा कुछ ही स्टार्स बाहर से आकर कामयाब हुए थे।

Trending Videos

आलोचना मिलने पर जॉन को कैसा लगा था
स्क्रीन मास्टरक्लास में एक बातचीत के दौरान जॉन ने कहा, 'मेरे समय में शायद सबसे ज्यादा आलोचना मुझे ही मिली। मैंने इसे आसान बना लिया था। मैं सिर्फ आगे बढ़ने पर ध्यान देता था, जैसे आंखों पर पट्टी बांधकर दौड़ने वाला घोड़ा। मेरे पास कभी पब्लिसिस्ट नहीं रही और मैं किसी के भी आगे अपनी इमेज बनाने के चक्कर में नहीं पड़ता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

को-स्टार्स को लेकर जॉन की राय
जॉन ने बताया कि वे दूसरे स्टार्स को प्रतियोगी नहीं, बल्कि एक-दूसरे के साथी मानते हैं। उन्होंने अक्षय कुमार, शाहरुख खान, वरुण धवन और अभिषेक बच्चन के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखे हैं। उनका मानना है कि मेल कलाकारों के साथ काम करना उन्हें बहुत सहज लगता है।

जॉन की आने वाली फिल्म
बहरहाल, जॉन अभी एक अच्छी कॉमेडी फिल्म की स्क्रिप्ट ढूंढ रहे हैं। वे 'नो स्मोकिंग 2' बनने पर उसमें काम करने के लिए तैयार हैं। आखिरी बार उन्हें 'तेहरान' फिल्म में देखा गया, जो पिछले साल रिलीज हुई थी। इसके अलावा वे एक डॉक्यूमेंट्री 'ओस्लो: ए टेल ऑफ प्रॉमिस' का समर्थन कर रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉन, राकेश मारिया की बायोपिक और 'फोर्स 3' में काम कर सकते हैं, लेकिन अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed