फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   John Abraham and Diana Penty film parmanu The Story of Pokhran

जॉन अब्राहम ने क्यों बनाई फिल्म 'परमाणु', वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

Fri, 25 May 2018 09:30 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Fri, 25 May 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
John Abraham and  Diana Penty film parmanu The Story of Pokhran

नब्बे का दशक... शक्तिशाली देश उसे माना जाता था जिसके पास परमाणु हथियार होते थे।

विज्ञापन


अमरीका इस समय तक हजार से ज्यादा परमाणु परीक्षण कर चुका था। उसी के नक्शे कदम पर चीन भी 43 टेस्ट कर चुका था। परमाणु शक्ति संपन्न देशों की दौड़ में शामिल होने के लिए भारत 1998 में गुप्त तरीके से पोखरण में परमाणु परीक्षण करता है और खुद को उस कतार में शामिल कर लेता है।

इस सच्ची घटना पर आधारित फिल्म 'परमाणु' शुक्रवार को देश के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं जॉन अब्राहम। जॉन के लिए यह फिल्म करना आसान नहीं था। पहले भी वो 'काबूल एक्स्प्रेस' और 'मद्रास कैफे' जैसी फिल्में कर चुके हैं पर 'परमाणु' को लेकर वो थोडा नर्वस थे।
विज्ञापन


उन्होंने बीबीसी हिंदी से कहा कि बतौर अभिनेता-निर्माता उनका लक्ष्य है कि वो अच्छी फिल्में करें और दर्शकों के बीच बेहतर कहानियां प्रस्तुत करे।

John Abraham and  Diana Penty film parmanu The Story of Pokhran

उन्होंने कहा, 'फिल्म संजीदा विषय पर है और मैं नहीं चाहता कि कोई बाहरी इसकी आलोचना करे। यह फिल्म पाकिस्तान, चीन या अमरीका विरोधी नहीं है। फिल्म भारत के उस गौरवांवित करने वाले पल का बखान करती है।'

जॉन कहते हैं कि वो इस फिल्म के हर सीन के लिए उत्साहित थे। उन्होंने कहा, 'मुझे अपने आर्ट फॉर्म से बहुत प्यार है। बतौर अभिनेता मैं 15 सालों में परिपक्व हुआ हूं। 'परमाणु' बेहतर हो, इसके लिए मैं हर सीन के लिए उत्साहित रहता था।'

हीरो वर्दी से नहीं इरादे से बनते हैं
विक्की डोनर जैसी फिल्मे बना चुके जॉन अब संजीदा फिल्में करना चाहते हैं। उनका मानना है कि कॉमेडी के अलावा कोई भी फिल्म अब गैरसंजीदगा नहीं होंगी।

फिल्म का एक डायलॉग है- 'हीरो वर्दी से नहीं इरादे से बनते हैं।' जॉन जिस किरदार में हैं वो वैज्ञानिकों और सैनिकों के साथ गुप्त तरीके से परमाणु परीक्षण करता है और अपने इरादे से देश को न्यूक्लियर स्टेट का दर्जा दिलाता है।

John Abraham and  Diana Penty film parmanu The Story of Pokhran

परमाणु हथियारों की दौड़ में भारत उस समय काफी पीछे था। अमरीका अपने सैटेलाइट के जरिए अन्य देशों पर नजर रख रहा था। भारत भी उसके सर्विलांस पर था।

फिल्म में डायना पेंटी और बोमन ईरानी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। अभिनय से पहले वो मॉडलिंग किया करते थे। जॉन कहते हैं, 'यहां तक का सफर आसान नहीं था। मॉडलिंग जगत से कई मॉडलों ने एक्टिंग में हाथ आजमाए थे। अधिकांश सफल नहीं हो पाएं, जिससे यह धारणा बन गई कि मॉडल एक्टिगं नहीं कर सकते हैं।'

आज एक्टिंग जॉन अब्राहम के लिए जीने का जरिया बन गया है। वो कहते हैं कि अगर वो एक्टिंग करना छोड़ देंगे तो वो एक मरे व्यक्ति की तरह हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed