{"_id":"5d033c9d8ebc3e28db7fc8c3","slug":"john-abraham-and-emraan-hashmi-will-seen-in-film-mumbai-saga","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉन की इमरान हाशमी के साथ बनी जोड़ी, अगले साल रिलीज होगी दोनों की फिल्म 'मुंबई सागा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जॉन की इमरान हाशमी के साथ बनी जोड़ी, अगले साल रिलीज होगी दोनों की फिल्म 'मुंबई सागा'
Fri, 14 Jun 2019 11:50 AM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
John Abraham, Emraan Hashmi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल एक-एक फ्लॉप फिल्म देकर बराबरी पर रहे अभिनेता जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी अब एक साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में दोनों अपने अपने काम के सिरे उन फिल्मों से पकड़ेंगे जो मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर बनी हैं। इमरान हाशमी ने नौ साल पहले वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में शोएब खान नाम के डॉन का किरदार निभाया था और जॉन अब्राहम छह साल पहले शूट आउट एट वडाला में मान्या सुर्वे बने थे।
जॉन अब्राहम को शूट आउट एट वडाला औऱ जिंदा में निर्देशित कर चुके संजय गुप्ता इस नई फिल्म के भी निर्देशक होंगे। पिछले 25 साल से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय संजय गुप्ता की इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी और फिल्म के अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है।
संजय गुप्ता की जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर इस फिल्म का नाम रखा गया है मुंबई सागा। फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, रोहित रॉय और अमोल गुप्ते भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इस फिल्म को संजय गुप्ता और भूषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोलो फिल्मों के तौर पर जॉन अब्राहम के पास इस समय कुल एक फिल्म है, बाटला हाउस। वहीं इस साल व्हाई चीट इंडिया के सुपर फ्लॉप होने के बाद इमरान हाशमी सोलो फिल्में करने से बच रहे हैं। उनकी एक और फिल्म इस समय फ्लोर पर है। चेहरे नामक इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के साथ हैं। जॉन अब्राहम बाटला हाउस के अलावा पागलपंती में दिखेंगे जिसमें उनके साथ अरशद वारसी और अनिल कपूर हैं।