फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   John abraham and Nikhil Advani upcoming film poster out

POSTER: जॉन अब्राहम निभाने जा रहे पुलिस वाले का किरदार, ‘बटला हाउस’ एनकाउंटर पर आधारित है फिल्म

Fri, 21 Sep 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 21 Sep 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
John abraham and Nikhil Advani upcoming film poster out
पोखरण में 'परमाणु' परीक्षण सफल होने के बाद जॉन अब्राहम हाल ही में फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में दिखाई दिए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन भी किया। अब इसके बाद जॉन ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर ली है। जॉन अब्राहम ने आज फिल्म की रिलीज डेट और इसका फर्स्ट लुक अपने ट्विटर अकांउट से जारी किया है। हालांकि फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


जॉन अब्राहम ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘हर कहानी के दो पहलू होते हैं... एक सही और एक गलत... लेकिन सोचिए क्या हो जब सही और गलत की पहचान ही न की जा सके.... सही और गलत के बीच की सीमाएं मिटा दी गई हों...’
विज्ञापन

इस फिल्म को निखिल आडवानी डायरेक्ट कर रहे हैं। निखिल आडवाणी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘इस कहानी को कहने के लिए मैंने काफी इंतजार किया है। यह फिल्म भारत के सबसे विवादित इवेंट्स में से एक को दुनिया के सामने रखेगी।’



पिछले दिनों खबर आई थी कि निखिल आडवानी बटला हाउस एनकाउंटर पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसमें जॉन डीसीपी संजीव कुमार यादव का किरदार निभाएंगे। पोस्टर को देखकर यही लग रहा है कि ये उसी फिल्म का पोस्टर है।


 

क्या था बटला हाउस एनकाउंटर
दिल्ली सीरियल ब्लास्ट के कुछ ही दिनों बाद 19 सितंबर, 2008 को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में पुलिस और कथित चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में साजिद और आतिफ नाम के दो लड़के मारे गए थे जिन्हें पुलिस ने चरमपंथी बताया था जबकि दो आतंकी मोहम्मद सैफ और जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक आतंकी भागने में सफल रहा था हालांकि बाद में 2010 में उसे आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया था। एनकाउंटर में घायल इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की इलाज के दौरान मौत गई थी। बता दें कि इस एकाउंटर को कुछ नेताओं ने फर्जी करार दिया था जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed