फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   John Abraham announced the diplomat release date will clash with prabhas film project k

The Diplomat: जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, क्या प्रभास की फिल्म से होगा क्लैश?

Sun, 02 Jul 2023 01:56 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 02 Jul 2023 01:56 PM IST
सार

हिंदी सिनेमा के टैलेंटेड एक्टर जॉन अब्राहम अपने एक्साइटिंग प्रोजेक्ट के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए एकदम तैयार हैं। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द डिप्लोमैट' की रिलीज डेट का एलान किया है।

विज्ञापन
John Abraham announced the diplomat release date will clash with prabhas film project k
द डिप्लोमैट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा के टैलेंटेड एक्टर जॉन अब्राहम अपने एक्साइटिंग प्रोजेक्ट के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए एकदम तैयार हैं। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द डिप्लोमैट' की रिलीज डेट का एलान किया है। जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया पर अपनी मच अवेटेड फिल्म 'द डिप्लोमैट' को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म का दमदार पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में जॉन के किरदार की झलक देखी जा सकती है। सच्ची कहानी पर आधारित मूवी के पोस्टर में लिखा है- 'एक सच्चे हीरो को किसी हथियार की जरूरत नहीं है।' 

विज्ञापन


एक्टर ने पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा- "कुछ युद्ध युद्धक्षेत्र के बाहर भी लड़े जाते हैं। एक नए तरह के हीरो के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि हाई-ऑक्टेन ड्रामा 'द डिप्लोमैट' को रिलीज डेट मिल गई है। यह फिल्म दुनियाभर में 11 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।"
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर के साथ जॉन अब्राहम ने फिल्म के रिलीज डेट का एलान किया है। ये फिल्म 11 जनवरी 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। बता दें कि इसके ठीक एक दिन बाद यानी 12 जनवरी 2024 को 'प्रोजेक्ट के' (Project K) रिलीज होगी, जिसमें प्रभास , दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

बता दें कि फिल्म का निर्माण जॉन अब्राहम, भूषण कुमार, समीर दीक्षित, अश्विन, राजेश बहल, विपुल शाह और कृष्णन कुमार मिलकर कर रहे हैं। इसका निर्देशन शिवम नायर ने किया है, जो 'नाम शबाना' और 'मुखबिर' जैसी फिल्म और वेब सीरीज बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  नेताओें की जिंदगी पर बनी हैं ये फिल्में, बिग बी से लेकर नवाज तक ने दिखाया अदाकारी का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed