फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   john abraham concerned with wife priya

अपनी पत्नी को छिपाकर क्यों रखते हैं जॉन?

Fri, 05 Sep 2014 09:05 AM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
 john abraham concerned with wife priya

यूं तो फिल्मी सितारे अक्सर यह कोशिश करते हैं कि उनकी निजी जिंदगी पर लोगों की नजर न पड़े और इसके लिए वह भरसक कोशिश करते भी हैं। ऐसे प्रयास खास तौर पर तब होते हैं जब सितारों की कोई गर्लफ्रेंड हो या नई-नई शादी हुई है। परंतु ऐसा लगता है कि जॉन ने अपनी निजी जिंदगी को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया है।

विज्ञापन


हालत यह है कि वह किसी भी सूरत में मीडिया के ऐसे सवालों का जवाब नहीं देना चाहते जो जिसका संबंध उनकी पर्सनल लाइफ से हो। असल में बिपाशा बसु से अलग होने के बाद में जॉन ने यह रवैया अपनाया है। वर्षों तक बिपाशा के साथ उनका जीवन खुली किताब की तरह रहा है, लेकिन भारतीय मूल की अमेरिकी गर्लफ्रेंड प्रिया रुंचल से शादी करने के बाद जॉन बिल्कुल बदल गए हैं।
विज्ञापन


पत्नी को रखते हैं छिपाकर

 john abraham concerned with wife priya

सच तो यह है कि उन्होंने शादी से जुड़े किसी सवाल पर आज तक कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने इस साल के शुरू में अमेरिका में चोरीछुपे यह शादी की थी और ट्विटर पर दुनिया को खबर दी थी। यही नहीं, अपनी निजता को लेकर जॉन की स्थिति यह है कि वह अपनी पत्नी को मीडिया की नजरों से बचाकर न केवल भारत लाए।

पिछले दिनों जब मुंबई में एक रात रेस्तरां में भोजन करने के बाद वह पीछे के दरवाजे से निकले। असल में उन्हें पता लग गया था की कुछ फोटोग्राफरों को उनके पत्नी समेत रेस्तरां में होने की खबर लग गई है। ऐसे में उन्होंने रेस्तरां के पीछे का दरवाजा खुलवाया।

पर्सनल लाइफ पर जवाब नहीं

 john abraham concerned with wife priya

खैर, सबसे नया मामला यह है कि जॉन हाल में एक फिटनेस सेंसर के कार्यक्रम में पहुंचे। वहां मीडिया होगा, उन्हें यह मालूम था। लेकिन जब उनसे आयोजकों ने कहा कि कुछ लोग उनका इंटरव्यू करना चाहते तों जॉन ने साफ कहा कि वह न तो इंटरव्यू देंगे और न ही कार्यक्रम के दौरान किसी पर्सनल सवाल का जवाब।

अतः आयोजक पहले ही मीडिया के लोगों को स्पष्ट कर दें कि जॉन से कोई निजी सवाल न पूछा जाए। यही हुआ। आयोजकों को डर था कि अगर उन्होंने जॉन की बात नहीं मानी तो वह इवेंट बीच में छोड़ कर जा सकते हैं। आखिर वे क्या करते।

जॉन ने इंवेट के बारे में रूखी-सूखी बातें बोलीं, जिनमें किसी को दिलचस्पी नहीं थी। इसके बाद जॉन चले गए। देखना यह होगा कि आखिर कब तक जॉन ऐसी बेरुखी दिखाते रहेंगे क्योंकि अक्सर सितारों के ये नखरे तब खत्म हो जाते हैं जब उनकी कोई फिल्म आने वाली होती है। फिल्म के प्रमोशन के कारण उन्हें सब कुछ बोलना पड़ता है। जॉन का नंबर भी जरूर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed