फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   john abraham film parmanu box office collection day 3

जॉन अब्राहम ने 'परमाणु' से की दमदार वापसी, जानिए तीसरे दिन की कमाई

Mon, 28 May 2018 10:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 28 May 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
john abraham film parmanu box office collection day 3
जॉन अब्राहम और डायना पेंटी स्टारर फिल्म 'परमाणु' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। क्रिटिक्स ने फिल्म की बहुत तारीफ की और चार स्टार तक दिए हैं। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने आते ही फैंस से वाहवाही बटोर ली है। फिल्म की कहानी काफी दमदार है। हालांकि परमाणु पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन दूसरे दिन के आंकड़े काफी विपरीत हैं।
विज्ञापन


'परमाणु' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपए की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 58.51 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली और रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 7.64 की कमाई कर डाली। अब तीसरे दिन का कलेक्शन आ गया है। रविवार को फिल्म ने 8.32 करोड़ यानि कि अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 20.78 करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन


 


वीकेंड पर कमाई का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म में जॉन के अलावा डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है। फिल्म भारत में 1935 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। वहीं देश के बाहर 270 स्क्रीन मिली हैं। 'परमाणु' को टोटल 2205 स्क्रीन मिली हैं। हाल-फिलहाल में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं है, इसका भी फायदा 'परमाणु' को मिलेगा।

फिल्म लगभग 35 करोड़ के बजट से तैयार हुई है। इसीलिए फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 70 करोड़ की कमाई करनी होगी। सोमवार को कलेक्शन आने पर पता चल जाएगा कि फिल्म हिट होगी या फ्लॉप। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed