फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   John abraham film parmanu box office collection day 6

'परमाणु' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, जानें छठे दिन का कलेक्शन

Thu, 31 May 2018 01:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 31 May 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
John abraham film parmanu box office collection day 6
parmanu
जॉन अब्राहम और डायना पेंटी स्टारर फिल्म 'परमाणु' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। क्रिटिक्स ने फिल्म की बहुत तारीफ की और चार स्टार तक दिए हैं। 'परमाणु' उन नायकों के बारे में है जो कभी लाइमलाइट में नहीं आते।
विज्ञापन


फिल्म में जॉन अब्राहम, डायना पेंटी और बाकी के सारे कलाकारों ने उम्दा परफॉर्मेंस दिया है। यही परफॉर्मेंस लगातार बढ़ रहे कलेक्शन का सबूत है कि लोग इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं। परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखरण ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 32.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कहानी काफी दमदार है।
विज्ञापन


'परमाणु' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपए की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 58.51 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली और रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 7.64 की कमाई कर डाली। रविवार को फिल्म ने 8.32 करोड़ और सोमवार को 4.10 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को फिल्म ने 3.81 की कमाई की। बुधवार को 3.48 करोड़ का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 32.17 करोड़ की कमाई की है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कमाई का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म में जॉन के अलावा डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है। फिल्म भारत में 1935 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। वहीं देश के बाहर 270 स्क्रीन मिली हैं। 'परमाणु' को टोटल 2205 स्क्रीन मिली हैं। हाल-फिलहाल में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं है, इसका भी फायदा 'परमाणु' को मिलेगा।

फिल्म लगभग 35 करोड़ के बजट से तैयार हुई है। इसीलिए फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 70 करोड़ की कमाई करनी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed